Skip to main content

सूरत : ड्यूटी पूरी होने पर पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, 12 घंटे बाद दूसरे पायलट ने भरी उड़ान

सूरत : सूरतpilot-refused-to-take-off-air-india-flight-to-new-delhi-from-surat-airport के एयरपोर्ट पर शनिवार को एयर इंडिया के एक पायलट ने दिल्‍ली को जाने वाले यात्री विमान को उड़ाने से महज इसलिए इनकार कर दिया क्‍योंकि उसकी ड्यूटी पूरी हो चुकी थी. उसका कहना था कि वह थक चुका है और अब विमान नहीं उड़ा सकता. इसके चलते यह विमान उड़ान नहीं भर सका. उसके 116 में से 85 यात्री अगले दिन रविवार को 12 घंटे बाद दिल्‍ली पहुंच सके. अन्‍य 21 यात्रियों ने भी अपनी यात्रा रद्द कर दी.

दरअसल शनिवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट को रात 9 बजे नई दिल्‍ली के लिए सूरत से उड़ान भरनी थी. लेकिन इसके पायलट ने ड्यूटी के घंटे पूरे होने पर विमान उड़ाने से इनकार कर‍ दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी पूरी हो चुकी है और अब वह उड़ान नहीं भर सकता. पायलट के विमान उड़ाने से मना कर देने पर उसके क्रू मेंबर भी विमान से नीचे उतर गए. इसके बाद विमान को सूरत एयरपोर्ट पर भी ग्राउंड कर दिया गया.

जब विमान को ग्राउंड कर दिया गया तो उसके यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित यात्रियों को देखकर एयर इंडिया ने उनके लिए होटल और खानपान की व्‍यवस्‍था की. इस घटना के 12 घंटे बाद दूसरा पायलट विमान को लेकर दिल्‍ली पहुंचा. दरअसल बताया गया कि शनिवार शाम को ही यह फ्लाइट 7 बजे के करीब दिल्‍ली से उड़ान भरकर रात 9 बजे सूरत पहुंची थी. उसका पायलट इस उड़ान से पहले भी किसी फ्लाइट में उड़ान भर चुका था. उसके अनुसार उसकी आठ घंटे की ड्यूटी सूरत में पूरी हो चुकी थी.

दिल्‍ली से सूरत पहुंची इसी फ्लाइट को वापस दिल्‍ली के लिए उड़ान भरनी थी. लेकिन पायलट ने यात्रियों के विमान में चढ़ने से पहले ही उड़ान भरने में समर्थता दिखा दी. इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और नारेबाजी की. उनके हंगामे को देखते हुए एयर इंडिया प्रबंधन ने उनके ठहरने की व्‍यवस्‍था होटल में की और रविवार को सुबह 9 बजे दूसरे पायलट के जरिये विमान को दिल्‍ली के लिए रवाना किया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...