Skip to main content

Posts

Showing posts with the label टीम इंडिया

INDvsAUS: कोच शास्त्री ने माना हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी टीम इंडिया को

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि हार्दिक पांड्या के कारण टीम में एक संतुलन था जिसकी वजह से उनकी कमी टीम को खलेगी. ब्रिस्बेन:  टीम इंडिया  के  ऑस्ट्रेलिया दौरे  में टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच  रवि शास्त्री  ने कहा है कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में टीम को अपने हरफनमौला खिलाड़ी  हार्दिक पांड्या  की कमी खलेगी. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्वा बल्लेबाज माइकल हसी ने भी माना था की टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी. सितंबर में ही हार्दिक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुए एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे और तभी से वह टीम से बाहर चल रहे हैं. हार्दिक के होने से टीम को संतुलन मिलता है और वह एक अतिरिक्त गेंदबाज की कमी पूरी करते हैं. भारत को 21 नवंबर को यहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलना है. हार्दिक संतुलन देते हैं टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के मुख्य कोच शास्त्री ने दौरे के अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें एक खिलाड़ी की कमी खलेगी और वह हार्दिक हैं, जो चोटिल हैं. वह गेंदब...

मोहम्मद शमी का हसीन जहां को दिया चेक हुआ बाउंस, कोर्ट ने भेज दिया समन

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का आरोप है कि शमी ने उनको मासिक खर्च के लिए दिए गए चेक का भुगतान रोक दिया जिसपर शमी को कोर्ट ने समन भेजा है. कोलकाता:   मोहम्मद शमी  की उनकी पत्नी  हसीन जहां  के साथ विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. ताजा मामले में शमी के अदालत के फैसले के मुताबिक हसीन जहां को दिए जा रहे चेक के बाउंस होने को लेकर है. इस मामले के तहत कोलकाता की स्थानीय अदालत ने बुधवार को शमी को 15 जनवरी तक पेश होने के आदेश दिए हैं. अदालत ने शमी को उनकी पत्नी द्वारा दायर किए गए चेक बाउंस मामले में यह आदेश दिए हैं. अगर शमी ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनके खिलाफ वारंट भी जारी हो सकता है. शमी की पत्नी हसीन जहां ने खिलाड़ी के ऊपर 'द नेगोशिएबल इस्ट्रूमेंट एक्ट' के तहत केस दर्ज कराया है जिसके तहत उनका आरोप है कि शमी ने उनको मासिक खर्च के लिए दिए गए चेक का भुगतान रोक दिया था. शमी की पत्नी ने उनके ऊपर विवाहेतर संबंध रखने, घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं. वकील भी हाजिर हो सकते हैं शमी की तरफ से शमी के वकील एसके सलीम रहमान ने कहा, "शमी को कोलकाता की मुख्य दंडाधिकारी की अदालत में पेश होने को कहा...

विराट ने किया खुलासा, शुरुआत में सेहत के लिए नहीं, बल्कि इसलिए थे फिटनेस फ्रीक

विराट कोहली ने हाल ही में बताया कि शुरुआत में वे अपनी फिटनेस पर ध्यान तो देते थे लेकिन सेहत की वजह से नहीं. नई दिल्ली:   टीम इंडिया  के कप्तान  विराट कोहली  अपने क्रिकेट कौशल के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विराट कितने बड़े फिटनेस फ्रीक हैं. विराट इन दिनों पिछले दस दिन से सक्रिय क्रिकेट से दूर रहे. कोहली को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. विराट ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से हराया था. विराट को इससे पहले इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप से भी आराम दिया गया था. वेस्टइंडीज के भारत दौरे में टी20 सीरीज के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस के बारे में बात की. विराट ने कहा कैसे पहले वे फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेते थे और बाद में वे एक फिट एथलीट बन सके. विराट का मानना है कि उनका यह रूपांतरण शानदार रहा. विराट ने कहा, “ मै यह तो नहीं कहूंगा कि यह सटीक नहीं था. मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैनें कभी यह नहीं सोचा कि फिटनेस मेरे लुक को बढ़िया कर देगा, क्य...

विराट ने किया खुलासा, शुरुआत में सेहत के लिए नहीं, बल्कि इसलिए थे फिटनेस फ्रीक

विराट कोहली ने हाल ही में बताया कि शुरुआत में वे अपनी फिटनेस पर ध्यान तो देते थे लेकिन सेहत की वजह से नहीं. नई दिल्ली:   टीम इंडिया  के कप्तान  विराट कोहली  अपने क्रिकेट कौशल के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विराट कितने बड़े फिटनेस फ्रीक हैं. विराट इन दिनों पिछले दस दिन से सक्रिय क्रिकेट से दूर रहे. कोहली को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. विराट ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से हराया था. विराट को इससे पहले इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप से भी आराम दिया गया था. वेस्टइंडीज के भारत दौरे में टी20 सीरीज के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस के बारे में बात की. विराट ने कहा कैसे पहले वे फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेते थे और बाद में वे एक फिट एथलीट बन सके. विराट का मानना है कि उनका यह रूपांतरण शानदार रहा. विराट ने कहा, “ मै यह तो नहीं कहूंगा कि यह सटीक नहीं था. मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैनें कभी यह नहीं सोचा कि फिटनेस मेरे लुक को बढ़िया कर देगा, क्य...

विराट ने किया खुलासा, शुरुआत में सेहत के लिए नहीं, बल्कि इसलिए थे फिटनेस फ्रीक

नई दिल्ली:   टीम इंडिया  के कप्तान  विराट कोहली  अपने क्रिकेट कौशल के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विराट कितने बड़े फिटनेस फ्रीक हैं. विराट इन दिनों पिछले दस दिन से सक्रिय क्रिकेट से दूर रहे. कोहली को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. विराट ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से हराया था. विराट को इससे पहले इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप से भी आराम दिया गया था. वेस्टइंडीज के भारत दौरे में टी20 सीरीज के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस के बारे में बात की. विराट ने कहा कैसे पहले वे फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेते थे और बाद में वे एक फिट एथलीट बन सके. विराट का मानना है कि उनका यह रूपांतरण शानदार रहा. विराट ने कहा, “ मै यह तो नहीं कहूंगा कि यह सटीक नहीं था. मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैनें कभी यह नहीं सोचा कि फिटनेस मेरे लुक को बढ़िया कर देगा, क्योंकि कभी न कभी सब यही सोचते हैं.” सेहत से कभी समझौता नहीं किया विराट ने विराट ने अपनी लाइफस्टाइल में काफी मजबू...

कॉफी विद करण में दिखेंगे हार्दिक पांड्या और केएल राहुल, खुलेंगे टीम इंडिया के कई राज

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी  हार्दिक पांड्या  और  केएल राहुल  कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में नजर आने वाले हैं. अभी तक मशहूर फिल्मी हस्तियों के अपने शो में शामिल करते रहे करण अब हार्दिक और राहुल के साथ कॉफी पीते नजर आएंगे. ऐसा पहली बार हो रहा है कि करण के इस शो में क्रिकेट खिलाड़ी आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि करण ने दोनों खिलाड़़ियों के बॉलीवुड कनेक्शन के चलते दोनों को अपने शो में शामिल किया है. चर्चा है कि हार्दिक इन दिनों ईशा गुप्ता के साथ हैं जबकि राहुल और निधि कई बार साथ देखे गए हैं. हालाकि राहुल और निधि दोनों ने अपनी रिेलेशनशिप की खबरों का खंडन किया है. एक सूत्र के मुताबिक काउच पर दोनों ही धाकड़ बल्लेबाज करण की गुगली झेलते नजर आएंगे.  खूब छनती है राहुल और हार्दिक में दोनों ही खिलाड़ी में आपस में भी खूब छनती है और खास दोस्त माने जाते हैं. केएल राहुल हार्दिक के बारे में कह चुके हैं उन्हें हार्दिक का साथ पसंद है. हार्दिक को पसंद है कि उन पर ध्यान दिया जाए. जब हम साथ होते हैं तब हमें किसी की परवाह नहीं होती. View image on Twitter MediaCard--mediaForward ...

सचिन तेंदुलकर ने बताया, धोनी के टी20 सीरीज में नहीं चुने जाने पर क्यों चुप रहे!

  मुंबई:   वेस्टइंडीज के खिलाफ  वनडे सीरीज जीतकर  टीम इंडिया काफी उत्साहित है. अब दोनों टीमों को तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है जो कि रविवार, 4 नवंबर से कोलकाता में शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया में एमएस धोनी दिखाई नहीं देंगे. धोनी के न चुने जाने पर काफी आलोचना भी हुई. इस मामले में भारत के महान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदलुकर ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की थी. सचिन ने हाल ही में अपनी अकादमी के पहले शिविर के अवसर पर इस बारे में बात की. सचिन तेंदलुकर ने हाल ही में अपनी अकादमी के पहले शिविर के अवसर पर बातचीत के दौरान धोनी के टी20 टीम में न चुने जाने पर कहा, “मुझे नहीं मालूम कि चयनकर्ताओं के दिमाग में क्या है और मैंने अपने विचार व्यक्त कर किसी को प्रभावित करने की कोशिश भी नहीं की. क्योंकि जो भी ड्रेसिंग रूम और कप्तान, कोच एवं चयनकर्ताओं के बीच होता है, वह उन्हीं के बीच रहना चाहिए.' बता दें कि विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि वेस्टइंडीज टीम इस समय टी20 चैम्पियन है. धोनी की अनुपस्थिति टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. हाल...

ऋद्धिमान साहा की चोट हुई गंभीर, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं!

नई दिल्ली  : लंबे समय से टीम इंडियामेंएमएस धोनीने कभी भी भारत को विकेटकीपर की कमी खलने नहीं दी. जब तक वे टेस्ट टीम में रहे, उनकी कोई भी ऐसी टेस्ट सीरीज यहां तक कि ऐसा टेस्ट मैच भी नहीं आया कि धोनी को चोट की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा हो. लेकिन धोनी के जाने के बाद अचानक टीम इंडिया के विकेटकीपर पद के लिए प्रतियोगिता खुल गई थी, लेकिन अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर ऋिद्धिमान साहा टीम के नियमित विकेटकीपर बने ही थे कि दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद चोटों ने उन्हें परेशान कर दिया. इसके बाद वे ठीक ही हुए थे कि पहले अफगानिस्तान टेस्ट और अब इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब बात बढ़ती नजर आ रही है. अब इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज साहा की टीम में वापसी कंधे की नई चोट के कारण और टल गई है. साहा को यह चोट राष्ट्रीय क्रिकेट अकादामी (एनसीए) में लगी. साहा पहले ही अंगूठे की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे और एनसीए में अपनी उसी चोट से बाहर आ रहे थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें यह नई चोट लगी. साहा के करीबी सूत्रों के मुत...