Skip to main content

मोहम्मद शमी का हसीन जहां को दिया चेक हुआ बाउंस, कोर्ट ने भेज दिया समन


मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का आरोप है कि शमी ने उनको मासिक खर्च के लिए दिए गए चेक का भुगतान रोक दिया जिसपर शमी को कोर्ट ने समन भेजा है.







कोलकाता: मोहम्मद शमी की उनकी पत्नी हसीन जहां के साथ विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. ताजा मामले में शमी के अदालत के फैसले के मुताबिक हसीन जहां को दिए जा रहे चेक के बाउंस होने को लेकर है. इस मामले के तहत कोलकाता की स्थानीय अदालत ने बुधवार को शमी को 15 जनवरी तक पेश होने के आदेश दिए हैं.

अदालत ने शमी को उनकी पत्नी द्वारा दायर किए गए चेक बाउंस मामले में यह आदेश दिए हैं. अगर शमी ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनके खिलाफ वारंट भी जारी हो सकता है. शमी की पत्नी हसीन जहां ने खिलाड़ी के ऊपर 'द नेगोशिएबल इस्ट्रूमेंट एक्ट' के तहत केस दर्ज कराया है जिसके तहत उनका आरोप है कि शमी ने उनको मासिक खर्च के लिए दिए गए चेक का भुगतान रोक दिया था. शमी की पत्नी ने उनके ऊपर विवाहेतर संबंध रखने, घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं.

वकील भी हाजिर हो सकते हैं शमी की तरफ से
शमी के वकील एसके सलीम रहमान ने कहा, "शमी को कोलकाता की मुख्य दंडाधिकारी की अदालत में पेश होने को कहा गया है. अदालत ने कहा है कि शमी को या तो खुद पेश होना होगा या उनके वकील शमी की तरफ से हाजिर हो सकते हैं. शमी ने अपनी तरफ से वकील को भेजने का फैसला किया." उन्होंने कहा, "अदालत ने हालांकि कहा कि शमी को 15 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई में हाजिर होना होगा. अदालत ने साथ ही कहा कि अगर शमी हाजिर नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ वारंट भी जारी हो सकता है. हम अदालत के आदेश को चुनौती देंगे और इसे बदलने की मांग करेंगे."



यह है मामला
रहमान के मुताबिक शमी को पत्नी का खर्च वहन न कर पाने के केस में भी समन जारी किया गया है. शमी और उनकी पत्नी विवाद के बाद अलग रह रहे हैं ऐसे में शमी को अपनी पत्नी को खर्च के लिए एक तय राशि देनी होती है. वकील ने कहा, "जहां ने इससे पहले भी घरेलू हिंसा एक्ट के अंतर्गत खर्च मांगा था लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया. अब उन्होंने सीआरपीसी 125 के तहत एक और अपील दायर की है."

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम इंडिया में हैं शमी
मोहम्मद शमी इन दिनों रणजी ट्रॉफी में व्यस्त हैं और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. इस दौरे में टीम इंडिया को चार टेस्ट मैच खेलने हैं. पहला टेस्ट आगामी 6 दिसंबर को एडिलेड में शुरू होना है. वहीं अंतिम टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक सिडनी में होना है. अभी शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल और मध्यप्रदेश के बीच चल रहे मैच में खेल रहे हैं. इसके बाद 20 से 23 नवंबर के बीच बंगाल का मुकाबला केरल के साथ होना है जिसमें शमी के खेलनी की संभावना है.

गांगुली ने भी दिए ऐसे संकेत
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी ऐसे संकेत दिए हैं कि शमी केरल के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में बंगाल की तरफ से खेल सकते हैं. गांगुली ने कहा, "शमी खेलना चाहते हैं. अगर वह खेलते हैं तो यह बंगाल की टीम के लिए काफी अच्छा होगा. हमने पहले मैच से पहले उन्हें खेलने को लेकर एक पत्र लिखा था लेकिन वह फिटनेस के कारण नहीं खेले. अगर वह खेलते हैं तो यह अच्छा है." ऐसे में कोर्ट का यह कहना कि शमी की ओर से उनके वकील भी पेश हो सकते हैं, राहत की बात होगी.



Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...