नई दिल्ली : भारतीय रेलवे (Indian Railway) की तरफ से नवंबर में शुरू की जा रही रामायण एक्सप्रेस को लेकर विभाग काफी उत्साहित है. विशिष्ट टूरिस्ट ट्रेनें रेलवे के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही हैं. पहली रामायण एक्सप्रेस 14 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर अयोध्या जाएगी और वहां से एक-एक कर तीर्थस्थलों को घुमाते हुए रामेश्वरम तक जाएगी. 14 नवंबर को शुरू होने वाली ट्रेन को मिले जबरदस्त रिस्पांस को देखते हुए रेलवे ऐसी तीन और तीन और ऐसी रेलगाड़ियां शुरू करने जा रहा है. 15 दिन में सभी टिकट बुक हुए ये रेलगाड़ी भी देश के अलग-अलग हिस्से से शुरू होकर रामायण से जुड़े तीर्थ स्थल घुमाएगी. रेलवे सूत्रों के अनुसार स्पेशल ट्रेनों में आमतौर पर 50 से 60 फीसदी तक ही सीटें भरती हैं. लेकिन रामायण एक्सप्रेस की घोषणा के 15 दिन के अंदर ही इसकी सभी सीटें बुक हो गई. अब इसी को ध्यान में रखकर रेलवे तीन ट्रेनें राजकोट, जयपुर और मदुरै से शुरू करने जा रहा है. ये तीनों ही ट्रेनें अयोध्या अवश्य जाएंगी. जयपुर से 22 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन रामायण से जुड़े स्थल हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनकभवन मंद...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.