Skip to main content

रामायण एक्सप्रेस को मिला जबरदस्त रिस्पांस, इन शहरों से भी चलेंगी ऐसी ही ट्रेनें

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे (Indian Railway) की तरफ से नवंबर में शुरू की जा रही रामायण एक्सप्रेस को लेकर विभाग काफी उत्साहित है. विशिष्ट टूरिस्ट ट्रेनें रेलवे के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही हैं. पहली रामायण एक्सप्रेस 14 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर अयोध्या जाएगी और वहां से एक-एक कर तीर्थस्थलों को घुमाते हुए रामेश्वरम तक जाएगी. 14 नवंबर को शुरू होने वाली ट्रेन को मिले जबरदस्त रिस्पांस को देखते हुए रेलवे ऐसी तीन और तीन और ऐसी रेलगाड़ियां शुरू करने जा रहा है.

15 दिन में सभी टिकट बुक हुए
ये रेलगाड़ी भी देश के अलग-अलग हिस्से से शुरू होकर रामायण से जुड़े तीर्थ स्थल घुमाएगी. रेलवे सूत्रों के अनुसार स्पेशल ट्रेनों में आमतौर पर 50 से 60 फीसदी तक ही सीटें भरती हैं. लेकिन रामायण एक्सप्रेस की घोषणा के 15 दिन के अंदर ही इसकी सभी सीटें बुक हो गई. अब इसी को ध्यान में रखकर रेलवे तीन ट्रेनें राजकोट, जयपुर और मदुरै से शुरू करने जा रहा है. ये तीनों ही ट्रेनें अयोध्या अवश्य जाएंगी.

जयपुर से 22 नवंबर को रवाना होगी
ट्रेन रामायण से जुड़े स्थल हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनकभवन मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. इसके अलावा ट्रेन नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयागराज, श्रींगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम भी जाएगी. जयपुर से रामायण सर्किट एक्सप्रेस 22 नवंबर को शुरू होगी. गुजरात के राजकोट से यह 7 दिसंबर को रवाना होगी. तीनों ट्रेनों में ही यात्रियों के लिए स्लीपर कोच लगाए जाएंगे. एक ट्रेन में 800 यात्रियों के सफर करने की व्यवस्था है.

श्रीलंका फ्लाइट से भेजा जाएगा
श्रीलंका जाने के इच्छुक यात्रियों को फ्लाइट से भेजा जाएगा. यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के खाने-पीने, ठहरने और घुमाने की जिम्मेदारी रेलवे की होगी. 14 नवंबर से चलने वाली ट्रेन में एक व्यक्ति का किराया 15 हजार 120 रुपये है. इसे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रेल मंत्री पीयूष गोयल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रेलवे की तरफ से कहा गया कि ट्रेन के 16 दिन के पैकेज में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े भारत और श्रीलंका के महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या, हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर होगा. श्रीलंका के टूर पैकेज में यात्रियों को कैंडी, नुवारा एलिया, कोलंबो, नेगोंबो में रामायण काल से जुड़े स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...