Skip to main content

Posts

Showing posts with the label residence certificate

26/11: फांसी के 6 साल बाद यूपी में 'जिंदा' हुआ कसाब, जारी हुआ निवास प्रमाण पत्र

मामले की जांच शुरू की गई, तो संबंधित लेखपाल को निलंबित कर आतंकी कसाब की जाति और निवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया है. नई दिल्ली/औरैया:  उत्तर प्रदेश  के  औरैया  में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही का मामले सामने आया है. मुंबई हमले 26/11 के दोषी  अजमल कसाब  को 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी, लेकिन उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले के प्रशासन के रिकॉर्ड में कसाब अभी जिंदा है. उसके जिंदा होने के सबूत उसके निवास और जाति प्रमाण-पत्र जारी होने से सामने आया है. आतंकी अजमल कसाब का कथित तौर पर निवास और जाति प्रमाण-पत्र जारी होने का मामले ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए. मामले की जांच शुरू की गई, तो संबंधित लेखपाल को निलंबित कर आतंकी कसाब की जाति और निवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के अधिकारियों ने प्रारंभिक स्तर की जांच करने के बाद कसाब को जारी निवास प्रमाण-पत्र रद्द करने के साथ ही संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया है. अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. मामले की जांच कर रहे एसडीएम प्रमेंद्र सिंह बिधूना ने बताया कि अजमल कसाब के नाम से एक निवास प्रमाण-पत्...