छत्तीसगढ़ चुनाव 2018 : वोटिंग से पहले दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, पंडिपारा में बम बरामद
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में सोमवार को पहले चरण के लिए शुरू हुई वोटिंग के पहले ही नक्सलियों ने हमला किया है. सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के कातेकल्यान ब्लॉक के तुमकपाल कैंप के पास आईईडी से ब्लास्ट किया है. हालांकि इस ब्लास्ट में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. वहीं बीजापुर में भैरमगढ़-केशकुतुल मार्ग पर पंडिपारा में डेढ़ किलो का बम बरामद किया गया है. मौके से एक संदिग्ध नक्सली को भी हिरासत में लिया गया है. बताया गया कि नक्सलियों ने मतदान प्रभावित करने के लिए प्लांट किया था बम, जिसे सीआरपीएफ की 199 बीडीएस टीम ने निष्क्रिय किया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ की 18 विधानसभा सीटों पर सोमवार को पहले चरण के तहत वोटिंग हो रही है. घटना की जानकारी देते एंटी नक्सल ऑपरेशंस के एआईजी देवनाथ ने कहा कि नक्सलियों ने सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से तुमकपल-नयानर रोड पर आईईडी ब्लास्ट किया है. इस दौरान पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. ब्लास्ट के बाद पोलिंग पार्टी को सुरक्षित नयानर पोलिंग बूथ संख्या 183 पर पहुंचाया गया. 18 स...