Skip to main content

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नक्सली हमला, 1 जवान सहित 4 की मौत

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद से पहले एक बार फिर बड़ा नक्सली हमला हुआ है. गुरुवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में सीआईएसएफ की बस को निशाना बनाते हुए उसे बम से उड़ा दिया. नक्सलियों द्वारा किए गए इस हमले में एक जवान और तीन स्थानीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. महज एक सप्ताह के भीतर जिले में यह दूसरा नक्सली हमला है.

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दंतेवाड़ा में सुबह सीआईएसएफ की टीम एक मिनी बस में सवार होकर आकाश नगर की ओर रवाना हुई थी, इसी दौरान नक्सलियों ने बस पर हमला कर दिया.

जवानों की लगी थी चुनावों में ड्यूटी
जानकारी के मुताबिक, सेना के जवानों की ड्यूटी चुनावों के दौरान सुरक्षा को चाकचौबंद करने में लगी हुई थी. गुरुवार को टीम अपना काम करके वापस लौट रही थी कि तभी सब्जी खरीदने के लिए रास्ते में रुकी, इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया.

वरिष्ठ अधिकारियों ने की हमले की पुष्टि
राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने  बताया कि दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बचेली से आकाश नगर के मध्य नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक मिनी बस को उड़ा दिया है. इस घटना में मिनी बस के चालक, परिचालक और हेल्पर की मृत्यु हो गई तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया. इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तैनात किया गया है. आज बल के जवान आकाश नगर से रोजमर्रा का सामान लेने के लिए बचेली गए थे. जब जवान सामान लेकर लौट रहे थे तब बचेली से आकाश नगर के मध्य नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बस को उड़ा दिया. इस घटना में बस में सवार तीन नागरिकों की मृत्यु हो गई तथा सीआईएसएफ का एक जवान शहीद हो गया.

उन्होंने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद, अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है तथा शवों और घायलों को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

बीजापुर में हुआ था नक्सली हमला
पिछले दिनों नक्सलियों ने राज्य के बीजापुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सीआरपीएफ के एक बंकर वाहन को उड़ा दिया था जिसमें चार जवान मारे गए थे तथा दो अन्य घायल हुए थे. वहीं एक अन्य घटना में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में पुलिस दल पर घात लगाकर हमला कर दिया था, जिसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हुए थे और एक मीडिया कर्मी की मृत्यु हो गई थी.

शुक्रवार को है पीएम मोदी दौरा
भारतीय सेना के जवानों को नक्सलियों ने पीएम मोदी की रैली से महज 24 घंटे पहले अपना निशाना बनाया है. बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी जगदलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं. जगदलपुर दंतेवाड़ा से ही सटे जिले बस्तर में विधानसभा क्षेत्र है. अपनी रैली के पहले चरण में वह बस्तर संभाग के जगदलपुर में जनता को संबोधित करेंगे. जिसके बाद वह 12 नवंबर को बिलासपुर और रायगढ में चुनावी रैली करेंगे. जिसके बाद पीएम मोदी 16 नवंबर को अंबिकापुर और फिर 18 नवंबर को महासमुंद में आमसभा को संबोधित करेंगे.

छत्तीसगढ़ में दो चरण में होंगे मतदान
आपको बता दें, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में कुल 90 सीटों पर वोटिंग होगी. यहां मौजूदा मुख्‍यमंत्री रमन सिंह है की परीक्षा 12 और 20 नवंबर को होगी. 12 नवंबर को कुल 18 सीटों पर मतदान होगा. जिसके बाद 20 नवंबर को बाकी की 72 सीटों पर चुनाव होगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...