नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की दिन पर दिन बढ़ती कीमत से आम आदमी परेशान हैं. ऐसे में कई पेट्रोल पंप ग्राहकों को कम पेट्रोल देकर ठग लेते हैं. पिछले दिनों यूपी में कई पेट्रोल पंप पर चिप से तेल चोरी का खुलासा हुआ था. पिछले दिनों पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी पेट्रोल पंप फ्रॉड की रैंकिंग साझा की थी जिसमें दिल्ली का तीसरा स्थान था. दिल्ली में अप्रैल 2014 से दिसंबर 2017 तक कम तेल देने के 785 मामले उजागर हुए हैं. ऐसे में आपको पेट्रोल पंप पर तेल लेते समय ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए. यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप ठगी का शिकार होने से खुद को बचा सकते हैं. राउंड फिगर में न भरवाएं पेट्रोल अधिकतर लोग पेट्रोल पंप पर जाकर 100, 200 और 500 रुपये की राउंड फिगर में तेल भरवाने का ऑर्डर देते हैं. कई बार पेट्रोल पंप मालिक राउंड फिगर को मशीन पर फिक्स करके रखते हैं और इसमें ठगी का शिकार होने की ज्यादा संभावना बनी रहती है. इसलिए जरूरी है कि आप राउंड फिगर में पेट्रोल न भरवाएं. आप राउंड फिगर से 10-20 रुपये ज्यादा का पेट्रोल ले सकते हैं. टंकी को न खाली न रखें बाइक या कार की खाली टंकी मे...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.