Skip to main content

Posts

Showing posts with the label road accident

दीवार फोड़ स्कूल क्लास में जा घुसा ट्रैक्टर, बच्चों की निकल पड़ी चीखें

हादसे के वक्त पांचवीं क्लास के बच्चे क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे थे. नई दिल्ली:  मध्य प्रदेश में देवास जिले के एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सरकारी स्कूल की क्लास में दीवार फोड़ते हुए घुस गया. हादसे में पांचवीं क्लास के तीन स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हॉस्प्टिल ले जाया गया. गनीमत रही कि तेर रफ्तार ट्रैक्टर दीवार में फंस गया, नहीं तो बड़ी अनहोनी को टाला नहीं जा सकता था. हाटपिपया-कमलापुर रोड पर स्थित बिलावली गांव के प्राइमरी स्कूल का यह पूरा मामला है. बताया गया कि एक मोड़ पर टर्न लेने के दौरान ड्राइवर अपना नियंत्रण नहीं रख पाया, तब तक ट्रैक्टर वहां मौजूद स्कूल की दीवार फोड़ते हुए क्लास के अंदर घुस गया. दीवार मजबूत होने से ट्रैक्टर के आगे का कुछ हिस्सा ही अंदर घुस पाया, लेकिन ईंटें उड़कर बच्चों को जा लगीं जिससे स्कूल में चीख-पुकार मच देवास जिले के बिलावली गाँव के प्राथमिक स्कूल दीवार तोड़कर घुसा तेज रफ़्तार ट्रेक्टर। हादसे के वक़्त बच्चे क्लासरुम में पढ़ाई कर रहे थे। ५ बच्चे घायल। इलाज के लिए बच्चों को हाटपीपल्या अस्पताल भेजा गया।इस हादसे में पांचवीं क्लास के स्टूडेंट समित, जतिन, अ...

सहारनपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति, मासूम बच्ची की मौत

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सहारनपुर:  उत्तर प्रदेश  के  सहारनपुर  जिले गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के में शुक्रवार (16 नवंबर) की सुबह ट्रक के टक्कर मारने से दंपति व उनकी तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर तीनों शव परिजनों को सौंप दिए. पुलिस के मुताबिक, गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बेरी जामा निवासी मुमताज (32) अपनी पत्नी रूबी (28) और तीन साल की बच्ची अलशफा के साथ गुरुवार (15 नवंबर) देर रात देवबंद के गांव रूकड़ी निकाह में शामिल होने गया था. शुक्रवार सुबह वह पत्नी व बच्ची के साथ बाइक से घर लौट रहा था. रास्ते में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दंपति और उनकी तीन साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम ...

ब्रिटेन में भारतीय की मौत के मामले में पुलिस अधिकारी को मिली सजा, कोर्ट ने मौत का माना दोषी

    लंदन:  ब्रिटेन में एक अदालत ने भारतीय मूल के एक दुकानदार की मौत के मामले में एक पुलिस अधिकारी को 18 महीने जेल की सजा सुनायी है. दुकानदार की मौत तब हुई थी जब अधिकारी की कार ने उसके वैन को टक्कर मार दी थी. घटना दिसंबर 2016 की है जब ब्रिटेन के शहर  वॉल्वरहैम्प्टन में भारतीय मूल के बलविंदर सिंह जब अपनी गाड़ी चला रहे थे तो स्टैफोर्डशायर के पुलिस अधिकारी जैसन बैनिस्टर की कार ने उनकी गाड़ी को आगे से टक्कर मार दी. वैसे यह पुलिस अधिकारी उस वक्त ड्यूटी पर नहीं था. 59 वर्षीय बलविंदर सिंह को एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. सितंबर में सुनवाई के दौरान अदालत ने बैनिस्टर को लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई मौत का दोषी ठहराया था. बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने शुक्रवार को बैनिस्टर को 18 महीने कारावास की सजा सुनाई है.

राजस्थानः सड़क हादसे के शिकार घायलों को ले जा रही एंबुलेंस बस से टकराई, 4 की मौत

डूंगरपुरः  राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. सड़क हादसे में 4 लोगों के मारे जाने की खबर हैं. जबकि 8 लोग इस हादसे में घायल होने की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि एक बस और एक एंबुलेंस की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई हैं. वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है. जानकारी के अनुसार, घटना पहले एनएच 8 पर हुई जहां एक स्कूटी पर सवार होकर पति-पत्नी और बच्चे जा रहे थे. लेकिन इसी दौरान एक गड्ढे में स्कूटी का संतुलन बिगड़ जाने से रास्ते में ही गिर गए. वहीं, इस दौरान हाईवे से एक ट्रक गुजर रहा था तो स्कूटी से गिरे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 2 अन्य लोग भी घायल हो गए. वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया. सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान छापी गांव के पास एंबुलेंस भी हादसे का शिकार हो गई. एंबुलेंस की टक्कर एक निजी बस से हो गई. हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, 4 अन्य लोग भी घायल हो गए. बताया जा रहा है क...

वेरमोंट : पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ ग्लाइडर, तीन लोगों की मौत

स्टोवे :  वेरमोंट की पहाड़ियों में एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई. राज्य पुलिस ने बताया कि कल खोज एवं बचाव दल स्टर्लिंग माउंटेन के निकट पहुंचा जहां ग्लाइडर के पायलट और दो यात्रियों का शव मिले. पुलिस ने बताया कि एक टो विमान जिससे ग्लाइडर जुड़ा हुआ था उसने दिन में करीब साढ़े 11 बजे मोरिसविले-स्टोवे राज्य हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. कुछ समय के बाद ग्लाइडर उससे अलग हो गया.  मोरिसविले पुलिस को दोपहर करीब दो बजे ग्लाइडर के लापता होने की खबर मिली. ग्लाइडर स्टोव सोयरिंग का था. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड दुर्घटना की जांच कर रहे हैं.

TDP नेता नंदमुरी हरिकृष्णा की सड़क हादसे में मौत, रहे हैं साउथ की फिल्मों का पॉपुलर चेहरा

नई दिल्ली:  साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर NTR के पिता और टीडीपी नेता नंदमुरी हरिकृष्णा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. नंदमुरी हरिकृष्णा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेेहरा थे. सड़क हादसे के बाद नंदमुरी हरिकृष्णा को गंभीर चोटें आई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. न्यूज एजेंसी ANI ने इस हादसे की जानकारी ट्वीट करके दी. नंदमुरी हरिकृष्णा आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साले और टीडीपी संस्थापक एनटी रामा राव के बेटे थे. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Actor and TDP leader Nandamuri Harikrishna who died in a car accident in Telangana's Nalgonda district, today. 8:38 AM - Aug 29, 2018 MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI # SpotVisuals : Actor and TDP leader Nandamuri Harikrishna dies in a car accide...