नई दिल्ली: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर NTR के पिता और टीडीपी नेता नंदमुरी हरिकृष्णा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. नंदमुरी हरिकृष्णा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेेहरा थे. सड़क हादसे के बाद नंदमुरी हरिकृष्णा को गंभीर चोटें आई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए.
न्यूज एजेंसी ANI ने इस हादसे की जानकारी ट्वीट करके दी. नंदमुरी हरिकृष्णा आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साले और टीडीपी संस्थापक एनटी रामा राव के बेटे थे.
न्यूज एजेंसी ANI ने इस हादसे की जानकारी ट्वीट करके दी. नंदमुरी हरिकृष्णा आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साले और टीडीपी संस्थापक एनटी रामा राव के बेटे थे.
बता दें कि आज सुबह नंदमुरी हरिकृष्णा की कार का तेलंगाना के नालगोंडा जिले में एक्सीडेंट हुआ था. गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई. इस हादसे में दो और भी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
Comments
Post a Comment