Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विश्‍व हिंदू परिषद

LIVE : अयोध्‍या में 11 बजे से शुरू होगी VHP की धर्मसभा, 2 लाख भक्‍तों के पहुंचने का दावा

धर्म सभा के लिए उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से भक्‍त अयोध्‍या पहुंच रहे हैं. नई दिल्‍ली :   भगवान राम की नगरी अयोध्‍या  में आज राम मं‍दिर निर्माण की मांग के लिए (25 नवंबर)  विश्‍व हिंदू परिषद की धर्मसभा  का आयोजन हो रहा है. इसमें उसकी तरफ से करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है. धर्म सभा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया जाएगा. विश्‍व हिंदू परिषद का कहना है कि अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए यह आखिरी धर्म सभा है. धर्म सभा के लिए उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से भक्‍त अयोध्‍या पहुंच रहे हैं. राम भक्‍त बड़ी संख्‍या में अयोध्‍या पहुंचे. फोटो ANI विहिप की इस धर्मसभा में श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, जगतगुरु राम भद्राचार्य, जगतगुरु हंस देवाचार्य, हरिद्वार के संत और आरएसएस के बड़े चेहरे भी शामिल हो रहे हैं. इसी के साथ ही शनिवार को अयोध्‍या पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज पत्‍नी और बेटे के साथ  रामलला के दर्शन भी करेंगे. फैजाबाद से अयोध्‍या तक जाने वाली सड़क को पुलिस ने ब्‍लॉक किया. इस पर मजिस्‍ट्रेट भी मौजूद हैं. कहा जा रहा है क...