Skip to main content

LIVE : अयोध्‍या में 11 बजे से शुरू होगी VHP की धर्मसभा, 2 लाख भक्‍तों के पहुंचने का दावा

धर्म सभा के लिए उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से भक्‍त अयोध्‍या पहुंच रहे हैं.


नई दिल्‍ली : भगवान राम की नगरी अयोध्‍या में आज राम मं‍दिर निर्माण की मांग के लिए (25 नवंबर) विश्‍व हिंदू परिषद की धर्मसभा का आयोजन हो रहा है. इसमें उसकी तरफ से करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है. धर्म सभा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया जाएगा. विश्‍व हिंदू परिषद का कहना है कि अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए यह आखिरी धर्म सभा है. धर्म सभा के लिए उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से भक्‍त अयोध्‍या पहुंच रहे हैं.

राम भक्‍त बड़ी संख्‍या में अयोध्‍या पहुंचे. फोटो ANI

विहिप की इस धर्मसभा में श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, जगतगुरु राम भद्राचार्य, जगतगुरु हंस देवाचार्य, हरिद्वार के संत और आरएसएस के बड़े चेहरे भी शामिल हो रहे हैं. इसी के साथ ही शनिवार को अयोध्‍या पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज पत्‍नी और बेटे के साथ  रामलला के दर्शन भी करेंगे. फैजाबाद से अयोध्‍या तक जाने वाली सड़क को पुलिस ने ब्‍लॉक किया. इस पर मजिस्‍ट्रेट भी मौजूद हैं. कहा जा रहा है कि रामभक्‍तों से भरी 130 बसें अयोध्‍या पहुंच चुकी हैं. साथ ही सुबह तक 20 हजार रामभक्‍त पहुंच चुके हैं.

किले में तब्दील हुई अयोध्या

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की धर्म सभा से एक दिन पहले अयोध्या को सुरक्षाबलों ने किले में तब्दील कर दिया है. बड़ी तादाद में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं.

फोटो ANI

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक अपर पुलिस महानिदेशक, एक पुलिस उप-महानिरीक्षक, तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 पुलिस उपाधीक्षक, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबल, 42 कंपनी पीएसी, पांच कंपनी आरएएफ, एटीएस कमांडो और ड्रोन तैनात किए गए हैं. धर्म सभा के मद्देनजर 13 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. शिवसेना को रैली करने की इजाजत सरकार ने नहीं दी है.

फोटो PTI

राम मंदिर की मांग उठाई
हाल ही में जारी एक पर्चे में विहिप ने मंदिर निर्माण की बात जोर शोर से उठाई है. इसमें लिखा गया है, 'सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर भव्य बनाएंगे.' धर्म सभा के आयोजकों का दावा है कि भगवान राम के तीन लाख से अधिक भक्तों के इस सभा में आने की उम्मीद है.

बड़ी संख्‍या में पहुंच रहे हैं रामभक्‍त
रविवार को VHP की तरफ से अयोध्या में धर्मसभा का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में 2 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. VHP की तरफ से साफ किया गया है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर यह आखिरी धर्मसभा है. इस धर्मसभा की तैयारी के लिए RSS और VHP की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. पूरे देश के रामभक्त इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी और रायबरेली से भी करीब 30 हजार रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं.



RSS संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह धर्मसभा काशी, अवध, कानपुर और गोरक्ष प्रांत से रामभक्तों को एकत्रित कर के अयोध्या भेजेगी. अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार आरएसएस और उसके अनुसांगिक संगठन जिसमें बीजेपी भी शामिल है, राहुल और सोनिया गांधी के गढ़ अमेठी और रायबरेली से रविवार को अयोध्या के लिए लगभग 33,000 राम भक्त भेजे हैं. कुछ रामभक्त शनिवार को ही अयोध्या पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य रविवार को अयोध्या के लिए रवाना होंगे.

अखाड़ा परिषद ने बनाई दूरी
अयोध्या में विहिप और शिवसेना की तरफ से आयोजित धर्म सभा से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने दूरी बना ली है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि हम दोनों की सभा में नहीं जाएंगे. साथ ही अखाड़ा परिषद ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से राम मंदिर के फैसले पर हो रही देरी पर कहा की कोर्ट से फैसला होना मुश्किल लग रहा है इसलिए संतों की राय है कि राम मंदिर के लिए कानून बने. लेकिन सभी लोग राम मंदिर के मुद्दे को भुनाते हैं बीजेपी कहती तो है कि हम राम मंदिर बनाएंगे पर कोई स्पष्ट निर्णय आना मुश्किल लग रहा है. अगर बीजेपी को राम मंदिर बनाना ही है तो कानून लाकर भव्य राम मंदिर का निर्माण कराए.

कल पहुंचे थे ठाकरे
बता दें कि उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे थे. उन्‍होंने शाम को सरयू नदी किनारे आरती की. उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे मौजूद थे. इससे पहले उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था. उद्धव ठाकरे ने मराठी शब्दों से अपने भाषण की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा था कि मैं यहां सिर्फ भगवान राम के दर्शन करने आया हूं. अब मैं यहां बार-बार आऊंगा. इस देश का हर हिंदू चाहता है कि जहां भगवान राम का जन्मस्थल है, वहां मंदिर बनना चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि याद उसे किया जाता है जिसे हम भूलते हैं. राम लला को हम कभी नहीं भूल सकते. हिंदुत्व हमारे खून में है. हमें आज मंदिर बनने की तारीख चाहि



मैं राजनीति करने नहीं आया ठाकरे




उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं अयोध्या राजनीति करने नहीं आया हूं. अब इस मामले में हिंदू चुप नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि जैसे सरकार ने नोटबंदी का फैसला लिया, उसी तरह राम मंदिर बनाने का भी फैसला लिया जाना चाहिए. शिवसेना प्रमुख ने कहा, 'हमें आज मंदिर बनाने की तारीख चाहिए. पहले मंदिर कब बनाओगे वह बताओ, बाकी बातें तो बाद में होती रहेंगी. आज मुझे तारीख चाहिए.'

बता दें शिवसेना ने शनिवार को यहां 'आशीर्वाद उत्सव' का आयोजन किया था. विहिप रविवार को धर्मसभा का आयोजन कर रही है. इसके लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अयोध्‍या पहुंच गए हैं. अयोध्‍या हवाई पट्टी पर उनका शिवसैनिकों ने जोरदार स्‍वागत किया. पूरी हवाई पट्टी को फूलों से सजाया गया था. वह परिवार संग लक्ष्‍मण किला पहुंचे. वहां उन्‍होंने साधु-संतों से मुलाकात की.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...