नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा जगत में भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी का आज जन्मदिन है. मुंबई में बड़ी ही सादगी के साथ रानी अपना जन्मदिन मानती हैं. आज रानी 29 साल की हो गई हैं. 14 साल की उम्र में रानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ फिल्म 'ससुर बड़ा पैसा वाला' से की थी. रानी अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं, इसलिए रानी अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं और अभी तक रानी ने शादी नहीं की है. 14 साल की उम्र से कर रही हैं काम इस समय रानी को भोजपुरी इंडस्ट्री में करीब-करीब 14 साल हो चुके हैं. रानी इंडस्ट्री की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपनी बात बड़ी ही बेबाक तरीके से सबके सामने रखती हैं. रानी अपने जन्मदिन पर गरीब बच्चों के साथ मंदिर में और दरगाह में जाना पसंद करती हैं. रानी इंडस्ट्री के सभी कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं. आजकल वह ज्यादा नए हीरो के साथ फिल्में करती हैं, जिससे नए टैलेंट को भी भोजपुरी इंडस्ट्री में स्थापित किया जा सके. रानी ने मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, प्रदीप पांडे...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.