Skip to main content

Posts

Showing posts with the label rescued

राहत व बचाव कार्य में लगे सेना के जवानों को केरल के लोगों ने कुछ यूं किया धन्यवाद

नई दिल्ली :  केरल में आई भयानक बाढ़ में काफी मात्रा में जान - माल का नुकसान हुआ है. इस मुश्किल समय में देश की सेनाओं के जवान केरल के लोगों के लिए देव दूत बन कर सामने आए हैं. 17 अगस्त को नौसेना के जवानों ने एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर के जरिए कोची में बाढ़ में फंसी दो महिलाओं को बचाया था. इस हेलिकॉप्टर के पायलट कमांडर विजय वर्मा थे. इन महिलाओं को बचाए जाने के बाद नौसेना के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए स्थानीय लोगों ने जिस घर से महिला को बचाया गया था उसकी छत पर सफेद रंग से धन्यवाद (थैंक्स) लिखा है. जलभराव वाले इलाके में छत पर लिखा यह संदेश ऊपर से साफ दिखाई दे रहा है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> देव दूत बन राहत कार्य कर रहे जवान केरल में बाढ़ के चलते बड़े पैमाने पर फैसलों को भी नुकसान पहुंचा है. 19 अगस्त को पलक्कड़ के एरुमाचेरी इलाके में बाढ़ का पानी धान के खेतों में भर गया. इसको देखते हुए राहत कार्य में जुटे हुए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों ने तत्काल एक अस्थाई ब्रिज बना दिया. वहीं ...