Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Water Crisis

60 करोड़ लोगों को पीने का पानी नहीं, 2 लाख लोग मर जाते हैं प्‍यासे : नीति आयोग

देश के कई राज्‍यों में पानी की किल्‍लत से लोग जूझ रहे हैं और इसी बीच नीति आयोग की रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. नई दिल्‍ली:  देश के कई राज्‍यों में पानी की किल्‍लत से लोग जूझ रहे हैं और इस बीच नीति आयोग की रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.  नीति आयोग  द्वारा गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की लगभग आधी आबादी यानी 60 करोड़ लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं, जबकि 75 प्रतिशत आबादी को पीने के पानी के लिए हर रोज काफी भटकना पड़ रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 2 लाख लोग हर साल पानी की कमी से मर रहे हैं. 122 देशों में भारत 120वें स्थान पर नीति आयोग के जल प्रबंधन इंडेक्स के मुताबिक, देश इतिहास के सबसे बड़े जल संकट से जूझ रहा है. जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने नीति आयोग का जल प्रबंधन इंडेक्स जारी किया है, जिसके बाद यह बात सामने आई है. नीति आयोग के जल प्रबंधन इंडेक्स के मुताबिक तकरीबन 60 करोड़ लोग पानी की भयंकर कमी से जूझ रहे हैं. वहीं, तकरीबन 75 फ़ीसदी घरों में अहाते में पीने का पानी मुहैया नहीं है. 84 फ़ीसदी ग्रामीण घरों में पाइप से पानी नहीं पहुंच पाता है. देश...

बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान, भारत के इस कदम से डरा

आने वाले कुछ सालों में पाकिस्‍तान में पानी की भारी किल्‍लत होने वाली है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की रिसर्च रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है कि 2025 तक पाकिस्‍तान में सूखा जैसे हालात बन जाएंगे. वहीं पाकिस्‍तान में इस संकट का दोष भारत पर मढ़ा जा रहा है. यह मसला पाकिस्‍तान के अखबारों में छाया हुआ है. पाकिस्‍तान की उर्दू दैनिक ‘जंग’ ने लिखा है कि जल विशेषज्ञ दशकों से पानी की बढ़ती हुई किल्लत और भविष्य में पैदा होने वाली गंभीर स्थिति की तरफ ध्यान दिलाने की कोशिश करते रहे हैं. लेकिन सरकार का रवैया बहुत ही ढीला ढाला रहा है. अखबार में लिखा गया है कि अंतरराष्ट्रीय नदियों के पानी से पाकिस्तान के जायज हिस्से को लेने के लिए पैरवी में गफलत और जल भंडारों के निर्माण को लेकर लापरवाही बरती गई. अखबार ने आईएमएफ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा है कि 1990 से किसी भी स्तर पर पानी को लेकर कोई योजना नहीं बनाई गई. अखबार ने सुप्रीम कोर्ट से इस रिपोर्ट में शामिल उन दूसरी वजहों पर भी ध्यान देने को कहा है, जिनके चलते आज पाकिस्तान के सामने पा...