नई दिल्ली : अपनी सगाई को ले कर आजकल चर्चा में बनी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ अपनी फोटो शेयर की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे पर भाईयों की सेना है. उन्होंने अपने भाई को इस सेना का नायक बताया. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन उनका पसंदीदा त्योहार है इस तयोहार में बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें सुरक्षा का भरोसा देते हैं. भाई ने ही की थी रोका की तैयारियां गौरतलब है कि प्रियंका के घर पर प्रियंका और निक जोनास के रोका की रस्म के दौरान घर में सारे इंतजाम प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने ही किए थे. उन्होंने इस मौके पर खास और लजीज व्यंजन भी तैयार कराए थे. प्रियंका की उनके छोटे भाई के साथ काफी अच्छी बांडिंग है. उन्होंने कहा कि मैं अपने भाई के बिना अपने जीवन के बारे में सोच भी नहीं सकती. प्रियंका के भाई सिद्धार्थ प्रियंका से 07 साल छोटे हैं. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> PRIYANKA ✔ @priyankachopra I've got an army...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.