नई दिल्ली: धनतेरस पर कुबेर देवता तो दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. माना जाता है मां लक्ष्मी और देव कुबेर के प्रसन्न होने पर व्यक्ति को कभी भी धन का संकट नहीं होता. उसे लाभ ही लाभ होता. लेकिन कुछ उपाय ऐसे भी हैं जो आपको मालामाल बना सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए दिवाली के दिन उनकी मूर्ति या तस्वीर के पास उनके चरणों में कौड़ियां रखें. ज्योतिषों का मानना है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है. घर में तिजोरी रखने वालों के लिए अलग उपाय अगला उपाय उनके लिए है जो अपने घर में तिजोरी रखते हैं. तिजोरी के दरवाजे पर महालक्ष्मी का ऐसा चित्र लगाएं जिसमें माता बैठी हुई हों. उनके साथ दो हाथी भी सूड़ उठाए नजर आ रहे हो. ये ध्यान रहे कि चित्र सादा और परंपरागत रूप में बना हो. ऐसी तस्वीर तिजोरी पर लगाने से वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहेगा और व्यक्ति के पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होगी. कुबेर हैं धन के देवता धन के देवता कुबेर को माना जाता है. मान्यता है कि देवता कुबेर का स्थान उत्तर दिशा में होता है. इसलिए नकदी जहां...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.