Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अनुष्‍का शर्मा

'मेरा नाम तू' में शाहरुख-अनुष्‍का का म्‍यूजिकल रोमांस, रिलीज हुआ ZERO का पहला गाना

गाने में शाहरुख और अनुष्‍का का रोमांस साफ नजर आ रहा है. भले ही इस गाने में शाहरुख एक छोटे कद वाले शख्‍स के किरदार में दिख रहे हैं, लेकिन इस किरदार में भी रोमांस के बादशाह ने कमाल कर दिया है. नई दिल्‍ली:   शाहरुख खान, अनुष्‍का शर्मा और कैटरीना कैफ  की फिल्‍म 'जीरो' का उनके फैंस को खासा इंतजार है. इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक 'जीरो' का पहला गाना 'मेरे नाम तू' रिलीज हो गया है. यह एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है, जिसे फिल्‍म 'सैराट' के लिए प्रसिद्ध म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अजय-अतुल ने बनाया है. ऐसे में इस गाने में जितना संगीत कमाल कर रहा है, उतना ही म्‍यूजिकल इसके विजुअल्‍स भी हैं. गाने में पानी की फुहारों से लेकर रंग के बीच अनुष्‍का और शाहरुख नजर आ रहे हैं. गाने में शाहरुख और अनुष्‍का का रोमांस साफ नजर आ रहा है. भले ही इस गाने में  शाहरुख एक छोटे कद वाले शख्‍स  के किरदार में दिख रहे हैं, लेकिन इस किरदार में भी रोमांस के बादशाह ने कमाल कर दिया है. आप भी देखें यह गाना. बता दें कि इस फिल्‍म में शाहरुख ' बउआ ' के किरदार में नजर आने वाले हैं. वहीं अनुष्‍का...

लंदन दौरे पर अपने फोटो के चलते ट्रोल हुई अनुष्‍का ने पहली बार तोड़ी अपनी चुप्‍पी

नई दिल्‍ली:  हाल ही में इंग्‍लैंड दौरे में अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली के साथ एक फोटो के चलते सुर्खियों में छायी अनुष्‍का शर्मा ने इस मामले पर पहली बार अपनी सफाई दी है. दरअसल अनुष्‍का हाल ही में अपने पति के साथ लंदन में थीं. पहले टेस्ट मैच के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा भी थीं. अपनी इसी तस्‍वीर के चलते अनुष्‍का को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. अनुष्‍का से जब इस मामले में पूछा गया तो अनुष्‍का ने अपनी सफाई में कहा, 'जिसे भी सफाई देनी थी, उनकी तरफ से इसपर स्‍पष्‍टीकरण दिया जा चुका है. यह एक ट्रोलिंग एक्टिविटी थी. मैं ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देती. जो भी वहां हुआ वह सब निर्धारित नियमों के तहत ही हुआ. मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में कोई बड़ा मुद्दा बनाना चाहिए.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> सोमवार को अनुष्‍का शर्मा और वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्‍म 'सुई धागा' का...