Skip to main content

Posts

Showing posts with the label gurdwara

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी केरल में बाढ़ पीड़ितों को खिलाएगी सांभर और चावल

नई दिल्ली :  केरल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी केरल में लंगर लगाएगी. कमेटी ने केरल में बाढ़ प्रभावित 3 स्थानों पर लंगर लगाने की घोषणा की है. कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका एवं कार्यकारी महासचिव अमरजीत सिंह फतेह नगर के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों की हुई मीटिंग के बाद इसकी घोषणा की गई. 30 हजार लोगों को रोज खिलाएंगे खाना  दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने बताया कि दिल्ली कमेटी का एक जत्था पूर्व विधायक जतिंदर सिंह शंटी की निगरानी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा करने के लिए जा रहा है. उन्होंने बताया कि केरल में जिन तीन जगहों पर लंगर लगाया जाएगा वहां 25 से 30 हजार लोगों को रोज खाना खिलाया जाएगा. शंटी के साथ जा रहे जत्थे में लंगर पकाने के लिए जरूरी रसद तथा लांगरी सेवादार भी भेजे जा रहे हैं. ये लोग वहां पहुंचकर लंगर शिविर लगाकर प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराएंगे. लंगर में बनेगा सांभर और चावल  केरल में लोगों के खाने की पसंद को देखते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए जा रहे लंगर में चावल ...