Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mandawali sisters death

दिल्ली: भूख से 3 बच्चियों की मौत के मामले में ट्विस्ट, पिता ने पिलाई थी 'अनजान दवा'

नई दिल्ली:  पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में कथित तौर पर भूख से हुई तीन बच्चियों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. दिल्ली सरकार के आदेश पर हुई मजिस्ट्रेट जांच में कहा गया है कि बच्चों की मौत भुखमरी से नहीं हुई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिच्चियों को दस्त की समस्या थी, जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें 23 जुलाई की रात गर्म पानी में अनजान दवा मिलाकर पिलाई थी. 24 जुलाई की सुबह पिता काम ढूंढने के लिए घर से निकले लेकिन लौटकर नहीं आए. इस वजह से इस मामले में संदेह पैदा हो रहा है और इसकी विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि परिवार जिस हालात में रह रहा था, उसे देखकर साफ है कि मरने वाले बच्चों का पोषक स्तर अच्छा नहीं था, लेकिन बच्चों को कुछ खाने का सामान लगातार मिल रहा था. एसडीएम प्रीत विहार की जांच रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मरने वाली बच्ची में सबसे बड़ी 8 साल की बच्ची के बैंक खाते में 1805 थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि मारने वाली बच्चियां उल्टी और दस्त से पीड़ित थीं, उन्हें जरूरी ORS घोल और दवा नहीं मिली होगी, जिसके चलते वे पानी की कमी (dehydration) का...