Skip to main content

दिल्ली: भूख से 3 बच्चियों की मौत के मामले में ट्विस्ट, पिता ने पिलाई थी 'अनजान दवा'

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में कथित तौर पर भूख से हुई तीन बच्चियों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. दिल्ली सरकार के आदेश पर हुई मजिस्ट्रेट जांच में कहा गया है कि बच्चों की मौत भुखमरी से नहीं हुई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिच्चियों को दस्त की समस्या थी, जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें 23 जुलाई की रात गर्म पानी में अनजान दवा मिलाकर पिलाई थी. 24 जुलाई की सुबह पिता काम ढूंढने के लिए घर से निकले लेकिन लौटकर नहीं आए. इस वजह से इस मामले में संदेह पैदा हो रहा है और इसकी विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए.

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि परिवार जिस हालात में रह रहा था, उसे देखकर साफ है कि मरने वाले बच्चों का पोषक स्तर अच्छा नहीं था, लेकिन बच्चों को कुछ खाने का सामान लगातार मिल रहा था. एसडीएम प्रीत विहार की जांच रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मरने वाली बच्ची में सबसे बड़ी 8 साल की बच्ची के बैंक खाते में 1805 थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि मारने वाली बच्चियां उल्टी और दस्त से पीड़ित थीं, उन्हें जरूरी ORS घोल और दवा नहीं मिली होगी, जिसके चलते वे पानी की कमी (dehydration) का शिकार हो गई होंगी.

इससे पहले दो बार हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों लड़कियों के ‘पेट खाली थे’ और उनके शरीर में जरा सा भी वसा नहीं पाया गया. केंद्र सरकार ने भी तीनों बहनों की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं जबकि दिल्ली के उप - मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गरीबी और बीमार होने के कारण मौतें हुई हैं और यह व्यवस्था की सबसे बड़ी नाकामी है.

इस घटना के बाद संसद के भीतर और बाहर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई. बीजेपी और कांग्रेस इतने चौंकाने वाले मामले का ठीकरा आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर फोड़ रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी नेताओं से कह रही है कि वे इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करें.

कई नेताओं ने मृतक लड़कियों की मां से मिलकर उन्हें नगद राशि दी. वह हताश और बीमार दिख रही थीं. 24 जुलाई को घर से जाने के बाद ही इन लड़कियों के पिता वापस नहीं लौटै. उसी दिन लड़कियों की मां उन्हें अस्पताल लेकर गई थी. सिसोदिया ने समेकित बाल विकास सेवा निदेशालय से कहा कि वह इलाके में रह रहे लोगों के रिकॉर्ड रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का ब्योरा सौंपे और जवाबदेही तय करे.

इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली सरकार और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को नोटिस जारी कर चार हफ्तों के भीतर उनसे रिपोर्ट मांगी है. बीजेपी नेताओं ने ‘आप’ सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि दिल्ली में ‘राशन घोटाला’ हुआ है, जिसकी वजह से सब्सिडी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रही.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...