वॉशिंगटन : अमेरिका ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की ओर से संसद भंग कर दिए जाने के बाद वह इस द्वीपीय देश के हालात पर करीबी नजर रखे हुए है. व्हाइट हाउस ने श्रीलंका के बाहरी कर्ज की स्थिति पर भी चिंता जताई. सिरिसेना ने शुक्रवार को संसद भंग कर दी और आगामी पांच जनवरी को चुनाव कराने की घोषणा की. उन्होंने यह कदम तब उठाया जब स्पष्ट हो गया कि संसद में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षेके लिए पर्याप्त समर्थन नहीं है. सिरिसेना ने विवादित हालात में राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था. अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस की एशिया-प्रशांत क्षेत्र की यात्रा से पहले एक कांफ्रेंस कॉल में अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर पत्रकारों को बताया, ‘‘निश्चित तौर पर हम श्रीलंका में हालात पर करीबी नजर रखे हुए हैं.’’ अधिकारी से श्रीलंका के ताजा हालात पर सवाल किया गया था. उन्होंने श्रीलंका के बाहरी कर्ज की स्थिति पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने विकास सहायता के नाम पर काफी कर्ज लिया था और इसमें बढ़ोतरी होती गई. ये भी प...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.