Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Pokhran

90 किमी दूर दुश्‍मन को मार गिराएगी यह मिसाइल, पोखरण में हुआ परीक्षण, लगाया सटीक निशाना

नई दिल्‍ली:  पोखरण  में स्‍मर्च मिसाइल का परीक्षण सफल रहा है. यह 90 किमी तक मार करने में सक्षम है. भारत-रूस के संयुक्‍त प्रयास से बनी इस मिसाइल का का बीते साल भी परीक्षण किया गया था लेकिन यह लक्ष्‍य तक नहीं पहुंच पाई थी. इससे बड़ा हादसा होते-होते बचा था. परीक्षण के दौरान भारतीय सेना और रूसी वैज्ञानिक मौजूद थे. इस दौरान मिसाइल के दो नए संस्‍करणों 9 एमएमएफ और 9;55 के का परीक्षण सफल रहा. इस मिसाइल के कुल 5 संस्‍करण हैं. इस प्रणाली को फायरिंग रेंज पर विभिन्‍न मानकों की जांच की जा रही है. पिछले साल मिसाइल का परीक्षण फेल हो गया था बीते साल स्‍मर्च मिसाइल का परीक्षण लक्ष्‍य से भटक गया था. मिसाइल दिशा बदलकर एक गांव पर गिर गई थी. उस समय कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था. जहां  मिसाइल  गिरी थी वहां गड्ढा हो गया था. फिर वैज्ञानिकों ने इसमें बदलाव किए और इसका दोबारा परीक्षण किया गया. इसीलिए परीक्षण के समय रूसी वैज्ञानिक मौजूद थे. भारतीय सेना के विशेषज्ञ भी मौजूद थे. भारत-रूस में हुआ है समझौता भारत और रूस के बीच हथियारों को लेकर कुछ साल पहले एक समझौता हुआ था.  पत्रिका की खबर के अनुसार इसके तहत भारत ...

पोखरण परमाणु परीक्षण : भारत ने दुनिया को चकमा देने के लिए रखे थे कोडवर्ड, डॉ कलाम को दिया था यह नाम

20 साल पहले 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में हिली थी धरती और भारत बना था परमाणु शक्ति संपन्न देश. नई दिल्ली :  11 मई 1998 को राजस्थान  पोखरण में परमाणु परीक्षण  कर भारत ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था. भारत ने इन परमाणु परीक्षण को करने में इतनी गोपनीयता बरती थी, कि दुनिया को इसकी कानोकान खबर तक नहीं लगी. तब की  अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के इस कदम से अमेरिका सहित पूरी दुनिया अचंभित हो गई थी. इस ऑपरेशन को पूरा किया था तब के  प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार और डीआरडीओ के प्रमुख डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नेतृत्व में, जो बाद में देश के राष्ट्रपति बने. 11 और 13 मई, 1998 को राजस्थान के पोखरण परमाणु स्थल पर पांच परमाणु परीक्षण किये थे. यह दूसरा भारतीय परमाणु परीक्षण था. पहला परीक्षण मई 1974 में किया गया था. इसका कोड नाम स्माइलिंग बुद्धा (मुस्कुराते बुद्ध) था. 11 मई को हुए परमाणु परीक्षण में 15 किलोटन का विखंडन (फिशन) उपकरण और 0.2 किलोटन का सहायक उपकरण शामिल था. इन परमाणु परीक्षण के बाद कई देश भड़क गए. इसके बाद जापान और अमेरिका सहित प्रमुख देशों ने भारत के खिलाफ विभिन्न प्रतिबंध लगा दिए. सिर...