फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सोशल नेटवर्क का दुरुपयोग रोकने में नाकाम रहने पर यूरोपीय यूनियन के सांसदों से माफी मांगी है. जानिए क्या है बार-बार माफी मांगने का कारण नई दिल्ली: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सोशल नेटवर्क का दुरुपयोग रोकने में नाकाम रहने पर यूरोपीय यूनियन के सांसदों से माफी मांगी है. मामला 8.7 करोड़ फेसबुक यूजर के डाटा लीक से जुड़ा है, जिसका इस्तेमाल कैंब्रिज एनालिटका ने अपने फायदे के लिए किया था. फेसबुक संस्थापक ने अब तक जितनी बार माफी मांगी है वह डाटा लीक से ही जुड़ी रही है. उन्होंने 12 साल में यह 9वीं माफी मांगी है. 1-सितंबर 2006 : टि्वटर लांच होने वाला था. उस दौरान फेसबुक 'न्यूज फीड' फीचर लेकर आया था. इस फीचर में यूजर के होम पेज पर स्टोरी लगातार अपडेट होती रहती हैं. फेसबुक के अस्तित्व में आने के दो साल के भीतर यूजरों ने इस फीचर को अपनी निजता में घुसपैठ कहा था. तब जुकरबर्ग ने माफी मांगी थी. 2-दिसंबर 2007 : इसके बाद जुकरबर्ग को तब माफी मांगनी पड़ी जब यूजर को फेसबुक यह बताने लगा था कि उनके दोस्त ने क्या नया सामान खरीदा है. दरअसल जुकरबर्ग ने ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.