Skip to main content

Posts

Showing posts with the label breaking news

जम्मू के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग, BSF के 2 जवान शहीद

श्रीनगर:  पाकिस्तान की गोलीबारी में रविवार (3 जून) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए. देर रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से सीमा की बाहरी चौकी पर बिना उकसावे के फायरिंग की गई, जिसमें बीएसएफ के दो जवान एएसआई एस.एन. यादव और कॉन्स्टेबल वी.के. पांडे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों जवानों को तुंरत ही मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card">   ANI ✔  @ANI Two BSF personnel killed in cross-border firing by Pakistan in # JammuAndKashmir 's Akhnoor. More details awaited. 5:21 AM - Jun 3, 2018 दूसरी सीमा चौकियों पर से सेना ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का करारा जवाब दिया. भारतीय सेना ने तुरंत ही मोर्चा संभालते हुए 51 एमएम मोर्टार और एमएमजी से पाकिस्तानी पोस्ट नुरुद्दीन पर जवाबी हमला किया. सीमा की बाहरी चौकी से जुड़े अन्य इलाकों से भी गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं.  (विस्तृत खबर थोड़ी देर में)

अरबाज खान ने कबूली सट्टेबाजी की बात, बोले- इससे काफी नुकसान हुआ : सूत्र

नई दिल्ली:  बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भाई  अरबाज  ने पुलिस पूछताछ में आईपीएल में सट्टेबाजी की बात कबूल कर ली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अरबाज खान ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. अरबाज ने यह भी कबूल किया है कि वह सट्टेबाज सोनू जालान को भी जानते हैं. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सट्टेबाजी की इसी आदत की वजह से उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है. सूत्रों का कहना है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज के अलग होने की वजह भी उनकी सट्टेबाजी है. अभिनेता सट्टेबाजी के चलते काफी पैसा हार चुके थे और नुकसान में थे. इसी वजह से मलाइका ने उनसे अलग होने का फैसला ले लिया. बता दें कि अभिनेता-प्रोड्यूसर अरबाज खान को ठाणे पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के केस में समन भेजा था. अरबाज बॉडीगार्ड शेरा के साथ शनिवार सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. पुलिस के सामने पेश होने से पहले अरबाज सलमान खान से मिलने उनके घर भी पहुंचे थे. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बुकी सोनू जालान को अरेस्ट किया था. उसने पूछताछ में अरबाज खान का नाम लिया था. पूछताछ में अरबाज ने खुलासा किया कि वह, छह बार सट्टेबाजी कर चुके हैं. अरबाज ने यह भी कबूल...

IPL सट्टेबाजी मामला: क्या सलमान को इन सबके बारे में मालूम है? पुलिस पूछेगी अरबाज से ये 17 सवाल

नई दिल्‍ली/मुंबई :  आईपीएल में कथित तौर पर सट्टेबाजी के सिलसिले में ठाणे पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान को आज पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके लिए उन्‍हें शनिवार को नोटिस जारी किया गया था. दरअसल, ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के अवैध वसूली निरोधक प्रकोष्ठ (एईसी) ने 15 मई को गिरोह का भंडाफोड़ किया था और मुंबई में सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान जालान और अरबाज के बीच ‘‘संबंधों’’ का पता चला था, जिसके बाद उन्‍हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जालान को देश के शीर्ष सटोरियों में गिना जाता है. अरबाज  से पूछताछ के लिए ठाणे पुलिस ने सवालों की लिस्ट तैयार की है. उनसे चार पुलिस अधिकारी पूछताछ करेंगे. जानकारी के अनुसार, पहले सिर्फ अरबाज से पूछताछ की जाएगी. फिर उसका सोनू से आमना-सामना कराया जाएगा. पूछताछ के दौरान अरबाज से ये सवाल पूछे जाएंगे... 1. आपकी और सोनू की दोस्ती कितनी पुरानी है? 2. पहली बार सोनू से कब मुलाकात हुई? 3. आप सोनू से कितने बार मिल चुके हैं और जब मुलाकात होती तो क्या वहां पर और भी लोग होते थे? 4. सोनू का बालीवुड में और किस-क...