श्रीनगर: पाकिस्तान की गोलीबारी में रविवार (3 जून) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए. देर रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से सीमा की बाहरी चौकी पर बिना उकसावे के फायरिंग की गई, जिसमें बीएसएफ के दो जवान एएसआई एस.एन. यादव और कॉन्स्टेबल वी.के. पांडे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों जवानों को तुंरत ही मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
दूसरी सीमा चौकियों पर से सेना ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का करारा जवाब दिया. भारतीय सेना ने तुरंत ही मोर्चा संभालते हुए 51 एमएम मोर्टार और एमएमजी से पाकिस्तानी पोस्ट नुरुद्दीन पर जवाबी हमला किया. सीमा की बाहरी चौकी से जुड़े अन्य इलाकों से भी गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं. (विस्तृत खबर थोड़ी देर में)

Comments
Post a Comment