Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सेटेलाइट

समंदर में भारत को घेरने की तैयारी में चीन-पाकिस्तान, ऐसे चल दी 'चतुर चाल'

नई दिल्ली:  चीन भारत के खिलाफ पाकिस्तान को लगातार मजबूत करने में लगा हुआ है. भारत के खिलाफ जासूसी के लिए जहां चीन ने पिछले दिनों पाकिस्तान के लिए दो सेटेलाइट लांच किये थे. इसके अलावा ग्वादर से लेकर भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात पाकिस्तानी सेना की चीन मदद कर रहा है. चीन ने भारतीय महासागर में भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत पर अंकुश लगाने के लिए 8 नए  पनडुब्बियों  को पाकिस्तानी नौसेना को मुहैया करा रहा है. सूत्रों के मुताबिक प्रोजेक्ट हैंगूर के तहत चीन की चाईना शिपब्लिडिंग इंडस्ट्री कार्पोरेशन पाकिस्तानी नौसेना के लिए 8 नये पनडुब्बियों को बना रही है, जो जल्द ही पाकिस्तानी नौसेना को सौंपी जायेगी. देखा जाये तो भारतीय नौसेना के पास 16 पनडुब्बियां हैं जबकि पाकिस्तानी नौसेना के पास कुल 10 पनडुब्बियां हैं. चीन की इस मदद से भारतीय समुद्री सीमा में इन दोनों देशों से भारतीय नौसेना को एक साथ चुनौती मिलने वाली है. चीनी नौसेना भी आये दिन भारतीय समुद्री सीमा में लगातार घुसपैठ करने की कोशिश में लगी हुई है. ऐसे में भारत के सामने चीन और पाकिस्तान दोनों से चुनौती मिल रही है. इस साल जनवरी के महीने में भारत ने ...