मेरठ: दिवाली के दिन हम जश्न मनाते हैं. दिल्ली में तो पटाखा बैन था, लेकिन देश के अन्य राज्यों में खूब पटाखे फोड़े गए. लेकिन, पटाखा फोड़ने के नाम पर मेरठ में एक हैवानियत वाली हरकत की गई. यहां एक अधेड़ ने 3 साल की मासूम के मुंह में सुतली बम फोड़ दिया जिसकी वजह मुंह के चिथड़े उड़ गए. यह मामला सरधना क्षेत्र के मिलक गांव का है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बच्ची को लहूलुहान हालत में देख ग्रामीण उधर को दौड़े. आरोपी की तलाश की, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका. सरधना क्षेत्र के मिलक गांव का रहने वाला शशिपाल ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी घर में खेल रही थी. घर के बाहर बच्चे पटाखे जला रहे थे. बच्ची भी घर के बाहर खेलने चली गई. इसी दौरान गांव का एक अधेड़ वहां पहुंचा और उसने मासूम के मुंह में बुलेट बम रखकर आग लगी दी. बम फूटने से बच्ची के मुंह के चिथड़े उड़ गए. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने कर लिया सुसाइड लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. हालांकि, ग्रामीणों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उनके हाथ नहीं आया. मासूम बच्च...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.