Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Virat Kohli

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में विकेट लेने के बाद विराट कोहली का मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर विराट कोहली के विकेट लेने और जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. नई दिल्ली:  भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया  इलेवन के बीच यहां खेला गया अभ्यास मैच बिना किसी नजीते के शनिवार (1 दिसंबर) को ड्रॉ पर समाप्त हो गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने चौथे दिन शनिवार को छह विकेट के नुकसान पर 356 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम अपनी पहली पारी में 544 रन का विशाल स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई. भारतीय टीम इसके जवाब में चौथे और अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 211 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया. इस मैच में  कप्तान विराट कोहली  ने भी गेंदबाजी करके सभी को हैरान कर दिया. विराट ने ना केवल गेंदबाजी की बल्कि एक विकेट भी झटका. पहली पारी में 358 रन का स्कोर बनाने वाली भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में मुरली विजय ने 129 और  लोकेश राहुल  ने 62 रन की पारी खेली. मुरली विजय ने 132 गेंदों पर 16 चौके और पांच छक्के लगाए. राहुल ने 98 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया. हनुमा विहारी 32 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे. VIDEO : अश्विन ने खोला राज- क्यों ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी कर...

INDvsAUS: टी20 टीम के साथ नहीं, सिडनी में हैं बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़, यह है वजह

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए सिडनी गए हैं. नई दिल्ली:    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  टी20 सीरीज की शुरुआत बुधवार को ब्रिसबेन में हो चुकी है, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी कोच  संजय बांगड़  को सिडनी भेज दिया है जिससे कि टेस्ट विशेषज्ञों की पांच दिवसीय प्रारूप की तैयारी में मदद की जा सके. टेस्ट सीरीज की शुरुआत छह दिसंबर से एडिलेड में होगी. भारतीय टीम अपना पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है. इस मैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा रन बनाने के बाद डकवर्थ लुईस नियम की वजह से 4 रनों की हार का सामना करना पड़ा. बांगड़ पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों की मदद करेंगे जो अगले पांच दिन सिडनी में नेट सत्र में हिस्सा लेंगे. इस फैसले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बल्लेबाजी कोच बांगड़ हमारे एक थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान और लाजिस्टिक मैनेजर के साथ सिडनी पहुंच चुके हैं. न्यूजीलैंड से टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी भी पहुंच चुके हैं जो 28 नवंबर से होने वाले प्रथम श्रेणी मैच से पूर्व बांगड़ के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करेंगे.’’ इन ख...

INDvsAUS: स्लेजिंग नहीं, हार्ड क्रिकेट पर जोर देगा ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा कि हार्ड क्रिकेट खेलने का मतलब यह नहीं है कि आप मुंह से ज्यादा कुछ बोलो. ब्रिस्बेन:  भारत के खिलाफ  बुधवार से शुरू हो रही क्रिकेट सीरीज  के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम खेल के साथ-साथ अपनी छवि का ख्याल भी रखेगी.  ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच  ने पहले टी20 मैच से एक दिन पहले यह संकेत दिए. फिंच ने कहा कि उनकी टीम हार्ड क्रिकेट खेलेगी, लेकिन स्लेजिंग से बचना चाहेगी. उधर,  भारतीय कप्तान विराट कोहली  ने कहा कि उनकी टीम स्लेजिंग या ऐसी किसी विवादित चीजों की शुरुआत नहीं करेंगी, लेकिन अगर विरोधी टीम ऐसा करती है, तो टीम इंडिया पलटवार करने से नहीं चूकेगी.  भारत और ऑस्ट्रेलिया  बुधवार को गाबा मैदान पर पहला टी20 मैच खेलेंगे. एरॉन फिंच ने कहा, ‘हार्ड क्रिकेट खेलने का मतलब यह नहीं है कि आप मुंह से ज्यादा कुछ बोलो. यह आपकी शीरीरिक भाषा हो सकती है, क्रीज पर आपकी मौजूदगी हो सकती है, हाथ में आपके गेंद हो तब आप क्या करते हो, मैदान पर आप क्या करते हो. इस तरह की आक्रामकता को कड़ी क्रिकेट कहते हैं. मुंह से जो आप कहते हैं वह आसान होता है और यह समय के साथ चला जाता है.’ फिंच...

रणवीर से शादी के बाद दीपिका के हाथ लगी यह 'उपलब्धि', प्रियंका चोपड़ा भी पीछे

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र में देश में सबसे प्रभावशाली हस्तियां हैं. यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गई है. मुंबई :  बॉलीवुड अभिनेता  अमिताभ बच्चन  और अभिनेत्री  दीपिका पादुकोण  बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र में देश में सबसे प्रभावशाली हस्तियां हैं . यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गई है. यह सूचकांक अंतरराष्ट्रीय डाटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है. इसमें बॉलीवुड और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों की धारणाओं को जानने का प्रयास किया गया और उन्हें शामिल किया गया है. 1,948 प्रतिभागियों ने सर्वे में हिस्सा लिया भारत में 1,948 प्रतिभागियों ने इस सर्वेक्षण में हिस्सा लिया. अध्ययन में कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरुकता, समानता आदि को भी परखा गया है. इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी/ वाहन, फैशन, परिधान और उससे जुड़ी वस्तुएं, खाद्य, पेय पदार्थ और यात्रा तथा वित्तीय सेवाएं शामिल हैं. यू...

INDvsAUS: कोच शास्त्री ने माना हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी टीम इंडिया को

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि हार्दिक पांड्या के कारण टीम में एक संतुलन था जिसकी वजह से उनकी कमी टीम को खलेगी. ब्रिस्बेन:  टीम इंडिया  के  ऑस्ट्रेलिया दौरे  में टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच  रवि शास्त्री  ने कहा है कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में टीम को अपने हरफनमौला खिलाड़ी  हार्दिक पांड्या  की कमी खलेगी. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्वा बल्लेबाज माइकल हसी ने भी माना था की टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी. सितंबर में ही हार्दिक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुए एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे और तभी से वह टीम से बाहर चल रहे हैं. हार्दिक के होने से टीम को संतुलन मिलता है और वह एक अतिरिक्त गेंदबाज की कमी पूरी करते हैं. भारत को 21 नवंबर को यहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलना है. हार्दिक संतुलन देते हैं टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के मुख्य कोच शास्त्री ने दौरे के अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें एक खिलाड़ी की कमी खलेगी और वह हार्दिक हैं, जो चोटिल हैं. वह गेंदब...

विराट ने किया खुलासा, शुरुआत में सेहत के लिए नहीं, बल्कि इसलिए थे फिटनेस फ्रीक

विराट कोहली ने हाल ही में बताया कि शुरुआत में वे अपनी फिटनेस पर ध्यान तो देते थे लेकिन सेहत की वजह से नहीं. नई दिल्ली:   टीम इंडिया  के कप्तान  विराट कोहली  अपने क्रिकेट कौशल के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विराट कितने बड़े फिटनेस फ्रीक हैं. विराट इन दिनों पिछले दस दिन से सक्रिय क्रिकेट से दूर रहे. कोहली को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. विराट ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से हराया था. विराट को इससे पहले इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप से भी आराम दिया गया था. वेस्टइंडीज के भारत दौरे में टी20 सीरीज के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस के बारे में बात की. विराट ने कहा कैसे पहले वे फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेते थे और बाद में वे एक फिट एथलीट बन सके. विराट का मानना है कि उनका यह रूपांतरण शानदार रहा. विराट ने कहा, “ मै यह तो नहीं कहूंगा कि यह सटीक नहीं था. मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैनें कभी यह नहीं सोचा कि फिटनेस मेरे लुक को बढ़िया कर देगा, क्य...

डाउन अंडर... ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 5 टेस्ट जीत सका है भारत, पहली सीरीज जीत की तलाश आज भी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 94 टेस्ट खेले गए हैं. इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 41 और भारत ने 26 टेस्ट जीते हैं. नई दिल्ली:  भारत ने 86 साल के अपने क्रिकेट इतिहास में करीब-करीब वह सब हासिल किया है, जो एक टीम कर सकती है. लेकिन ‘डाउन अंडर’ का गढ़ हमारे लिए आज भी अजेय बना हुआ है. डाउन अंडर... यानी, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड. जी हां, ऑस्ट्रेलिया ऐसा देश है, जहां भारत कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है. इसीलिए  भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज  की शुरुआत भले ही टी20 सीरीज से हो रही हो, पर क्रिकेटप्रेमियों की नजरें टेस्ट सीरीज पर ही टिकी हुई हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच कुल 94 टेस्ट हुए हैं. इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 41 और भारत ने 26 टेस्ट जीते हैं. इसमें दोनों देशों के बीच खेले गए मैच शामिल हैं. चूंकि  भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है . इसलिए हम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सिर्फ उन टेस्ट मैचों की बात करते हैं, जो कंगारुओं की धरती पर ले गए हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया से उसकी धरती पर 44 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से 28 में ऑस्ट्रेलिया जीता, जबकि भारत को सिर्फ 5 में जीत मिली. यानी भारत ऑ...

विराट ने किया खुलासा, शुरुआत में सेहत के लिए नहीं, बल्कि इसलिए थे फिटनेस फ्रीक

विराट कोहली ने हाल ही में बताया कि शुरुआत में वे अपनी फिटनेस पर ध्यान तो देते थे लेकिन सेहत की वजह से नहीं. नई दिल्ली:   टीम इंडिया  के कप्तान  विराट कोहली  अपने क्रिकेट कौशल के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विराट कितने बड़े फिटनेस फ्रीक हैं. विराट इन दिनों पिछले दस दिन से सक्रिय क्रिकेट से दूर रहे. कोहली को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. विराट ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से हराया था. विराट को इससे पहले इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप से भी आराम दिया गया था. वेस्टइंडीज के भारत दौरे में टी20 सीरीज के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस के बारे में बात की. विराट ने कहा कैसे पहले वे फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेते थे और बाद में वे एक फिट एथलीट बन सके. विराट का मानना है कि उनका यह रूपांतरण शानदार रहा. विराट ने कहा, “ मै यह तो नहीं कहूंगा कि यह सटीक नहीं था. मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैनें कभी यह नहीं सोचा कि फिटनेस मेरे लुक को बढ़िया कर देगा, क्य...

विराट ने किया खुलासा, शुरुआत में सेहत के लिए नहीं, बल्कि इसलिए थे फिटनेस फ्रीक

नई दिल्ली:   टीम इंडिया  के कप्तान  विराट कोहली  अपने क्रिकेट कौशल के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि विराट कितने बड़े फिटनेस फ्रीक हैं. विराट इन दिनों पिछले दस दिन से सक्रिय क्रिकेट से दूर रहे. कोहली को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. विराट ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से हराया था. विराट को इससे पहले इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप से भी आराम दिया गया था. वेस्टइंडीज के भारत दौरे में टी20 सीरीज के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस के बारे में बात की. विराट ने कहा कैसे पहले वे फिटनेस को गंभीरता से नहीं लेते थे और बाद में वे एक फिट एथलीट बन सके. विराट का मानना है कि उनका यह रूपांतरण शानदार रहा. विराट ने कहा, “ मै यह तो नहीं कहूंगा कि यह सटीक नहीं था. मैं यह भी नहीं कहूंगा कि मैनें कभी यह नहीं सोचा कि फिटनेस मेरे लुक को बढ़िया कर देगा, क्योंकि कभी न कभी सब यही सोचते हैं.” सेहत से कभी समझौता नहीं किया विराट ने विराट ने अपनी लाइफस्टाइल में काफी मजबू...

विराट की तरह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं रोहित शर्मा, एक में पीछे तो एक में आगे

टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के साथ ही रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं जिसमें किसी में विराट के करीब तो किसी रिकॉर्ड में विराट से काफी आगे हैं. चेन्नई:   भारत और वेस्टइंडीज  के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान   रोहित शर्मा  ने कई रिकॉर्ड बनाए. इस सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा केवल एक चौका लगाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन यहां भी वे एक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए. इसके आलावा बतौर कप्तान भी उनके नाम कुछ रिकॉर्ड आए. इस सीरीज में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप की. वेस्टइंडीज ने चेन्नई में हुए आखिरी टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जब रोहित शर्मा शिखर धवन के साथ क्रीज पर उतरे तब उनका दिन नहीं था, वे केवल 4 रन बनाकर, कीमो पॉल की गेंद पर कार्लोस ब्रैथवेट को कैच देकर आउट हो गए. टी20 में 200 चौके का रिकॉर्ड मैच में रोहित का बल्ला भले ही न चला हो, लेकिन एक ही चौके से उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपन...

विराट कोहली ने जब एक क्रिकेटप्रेमी को दी भारत छोड़ने की नसीहत तो ट्विटर पर हुए ट्रोल...

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय भले ही क्रिकेट से ब्रेक लेकर परिवार के साथ समय बिताने में व्‍यस्‍त हों लेकिन सोशल मीडिया (Social Media ) पर वे चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. 5 नवंबर को जन्‍मदिन के मौके पर कोहली को दुनियाभर के प्रशंसकों और पूर्व/वर्तमान क्रिकेटरों ने शुभकामनाएं दीं. बहरहाल, टीम इंडिया (Team India) के कप्‍तान विराट अब एक अलग कारण से सुर्खियों में हैं. भारतीय टीम की बल्‍लेबाजी के बारे में 'नकारात्‍मक' राय पर एक क्रिकेटप्रेमी (A Cricket Lover) को विराट ने ऐसी सलाह दी है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है. विराट की इस क्रिकेटप्रेमी को दी गई सलाह पर क्रिकेट फैंस ने अलग-अलग राय दी है. दरअसल विराट को भेजे गए संदेश में इस क्रिकेटप्रेमी ने कहा था, 'मैं इन भारतीयों की तुलना में इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाजों को देखना पसंद करता हूं.' विराट की बल्‍लेबाज के बारे में भी इस क्रिकेटप्रेमी की राय 'अलग' ही थी. उसने यह भी कहा था, 'क्षमता से बढ़ाकर आंका गया बल्‍लेबाज (ओवर रेटेड बैट्समैन). निजी तौर पर म...

विराट कोहली ने फैंस के लिए शेयर किए फिटनेस के दो खास VIDEO

नई दिल्ली :  वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में करारी मात देने के बाद कप्तान विराट कोहली की टीम ने वन-डे सीरीज पर भी अपना कब्जा जमा लिया है. अब 4 नवंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है, लेकिन इस सीरीज के लिए कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. यानि अब ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले फैन्स को विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के जड़ते नहीं दिखाई देंगे. विराट कोहली को भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है, लेकिन इससे उनके शेड्यूल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है. विराट कोहली और फिटनेस एक दूसरे पर्याय बनते जा रहे हैं. क्रिकेट वर्ल्ड में विराट को सबसे ज्यादा फिट माना जाता है. टीम इंडिया की कप्तानी संभालने के बाद भी विराट ने फिटनेस को लेकर अपने पैशन को कम नहीं होने दिया है. वह खुद ही फिट नहीं है बल्कि टीम के हर सदस्य को फिट देखना चाहते हैं. विराट कोहली को मिल रही अपार सफलता के पीछ फिटनेस भी एक अहम वजह है. जिस तरह वह बल्ले से लगातार रन बना रहे हैं, ऐसा लगता है कि ये...

VIDEO: टीम इंडिया ने सीरीज जीत को किया सेलिब्रेट, रोहत ने काटा केक, धोनी ने की यह शरारत

तिरुवनंतपुरम:  वे स्टइंडीज के खिलाफ  वनडे सीरीज जीतकर  टीम इंडिया  ने  भारत में लगातार छठी बार वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया. इस जीत में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज की ओर से दूसरे और तीसरे वनडे में कड़ी टक्कर मिली, लेकिन चौथे और पांचवे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और 3-1 से सीरीज अपने नाम करने कर ली. इस जीत से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री काफी खुश और संतुष्ट नजर आए. जीत के बाद होटल पहुंचने पर टीम इंडिया का स्वागत हुआ और टीम ने केक काटकर अपनी जीत को सेलिब्रेट किया. मैच खत्म होने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी हुई जिसमें टीम इंडिया की 9 विकेट की जीत पर वेस्टइंडीज को केवल 104 रन पर समेटने अहम भूमिका निभाने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. जडेजा ने इस मैच में चार विकेट चटकाए थे. वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. विराट ने सीरीज में तीन शतक लगाए. प्रजेंटेशन के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची तब होटल स्टाफ ने कप्तान कोहली को बुके देकर टीम का स्वागत किया. इसके बाद टीम इंडिया ने केक काट कर अपनी जीत सेलिब्रेट की. ध...

सुनील गावस्कर की आलोचना के बाद टीम इंडिया के बचाव में आए इंग्लैंड के कोच

लंदन:  इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत की तैयारियों की आलोचना पर बचाव करते हुए कहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रही मेहमान टीम इससे ज्यादा अभ्यास नहीं कर सकती थी. भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे है. तीसरा टेस्ट शनिवार से नॉटिंघम में खेला जाएगा.  टीम इंडिया पहला टेस्ट 31 रनों से हारी थी. वहीं, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 159 रनों से मात दी. मैच से पहले बेलिस ने पत्रकारों से कहा, ''ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड जैसी टीमें काफी क्रिकेट खेलती हैं. मुझे यकीन है कि हर कोई अधिक अभ्यास मैच खेलना चाहता है लेकिन यह संभव नहीं है.''  उन्होंने कहा, खिलाड़ियों को आराम की भी जरूरत होती है. अधिकांश खिलाड़ी सारे मैच ही खेलेंगे लेकिन इसमें अधिक अभ्यास मैच डालने की गुंजाइश नहीं है.'' भारत ने सीरीज से पहले एक ही अभ्यास मैच खेला था, जो ड्रॉ रहा था . पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इसकी आलोचना करते हुए कहा था कि टीम को और अभ्यास मैच खेलने चाहिए थे. बेलिस ने कहा, ''हम अभ्यास मैच खेलते हैं जितने होते हैं. इसके बाद सवाल पूछे जाते ह...

लंदन दौरे पर अपने फोटो के चलते ट्रोल हुई अनुष्‍का ने पहली बार तोड़ी अपनी चुप्‍पी

नई दिल्‍ली:  हाल ही में इंग्‍लैंड दौरे में अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली के साथ एक फोटो के चलते सुर्खियों में छायी अनुष्‍का शर्मा ने इस मामले पर पहली बार अपनी सफाई दी है. दरअसल अनुष्‍का हाल ही में अपने पति के साथ लंदन में थीं. पहले टेस्ट मैच के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा भी थीं. अपनी इसी तस्‍वीर के चलते अनुष्‍का को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. अनुष्‍का से जब इस मामले में पूछा गया तो अनुष्‍का ने अपनी सफाई में कहा, 'जिसे भी सफाई देनी थी, उनकी तरफ से इसपर स्‍पष्‍टीकरण दिया जा चुका है. यह एक ट्रोलिंग एक्टिविटी थी. मैं ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देती. जो भी वहां हुआ वह सब निर्धारित नियमों के तहत ही हुआ. मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में कोई बड़ा मुद्दा बनाना चाहिए.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> सोमवार को अनुष्‍का शर्मा और वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्‍म 'सुई धागा' का...

विराट कोहली ने दूसरी पारी में फिर संभाला मोर्चा, भारत जीत से 84 रन दूर

बर्मिंघम:  विराट कोहली ने लगातार दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के तारणहार की भूमिका निभाकर शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा. भारत ने 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 110 रन बनाए. कोहली को छोड़कर अन्य बल्लेबाज फिर से नाकाम रहे. भारतीय कप्तान अब भी 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि टीम लक्ष्य से 84 रन पीछे है. कोहली ने पहली पारी में 149 रन बनाए थे. इससे पहले ईशांत शर्मा (51 रन देकर पांच विकेट) ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को झकझोरकर उसकी टीम को दूसरी पारी में 180 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई. ईशांत के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 59 रन देकर तीन विकेट और उमेश यादव ने 20 रन देकर दो विकेट लिए. इंग्लैंड का स्कोर एक समय सात विकेट पर 87 रन था लेकिन 20 वर्षीय ऑलराउंडर सैम कुरेन ने 65 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली जिससे उनकी टीम भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही. मुरली विजय (छह) और शिखर धवन (13) फिर से टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे. स्टुअर्ट ब्राड (29 रन देकर दो) ने इन दो...

INDvsENG : विराट ने कप्तान के तौर बनाया नया कीर्तिमान, एबी डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली :  भारत और इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. कप्तानी और बल्लेबाजी के नए रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे विराट के लिए ये मैच एक और कीर्तिमान लेकर आया. वह कप्तान के तौर पर विश्व में सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले वह वनडे में कप्तान के तौर पर सबसे तेजी से 1000 और 2000 रन बना चुके हैं. विराट कोहली ने वनडे में कप्तान के तौर पर 3000 रन बनाने के लिए 49 पारियां खेलीं. उन्होंने वनडे में 17 पारियों में कप्तान के तौर पर 1000 रन बनाए थे. इसी तरह 2000 रन बनाने के लिए उन्होंने 36 पारियों का इस्तेमाल किया. इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए विराट को 12 रन बनाने थे, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में जैसे ही उन्होंने 12 रन बनाए, वह सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए. इस रेस में उन्होंने संन्यास ले चुके एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा. डिविलियर्स ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 60 पारी खेली थीं. विराट ने 49 में ये रिकॉर्ड बना दिया. सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले कप्तान खिलाड़ी               मैच  ...

आयरलैंड सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का बढ़ा इस बात के लिए सिरदर्द

नई दिल्ली  : टीम इंडिया ने आयरलैंड को दूसरे टी20 में रिकॉर्ड जीत से  दो मैचों की टी20 सीरीज  अपने नाम कर ली. इस सीरीज में जहां पहले मैच में  टीम इंडिया  के सितारों और दिग्गजों से सजी टीम ने 76 रनों से जीत हासिल की तो दूसरे मैच में बेंच स्ट्रेंथ में बैठे कई अनियमित खिलाड़ियों को मौका मिला और टीम ने आयरलैंड को रिकॉर्ड 143 रनों से मात देकर अपनी काबिलियत एक बार फिर साबित की. वैसे तो इस सीरीज में शुरू से ही भारत का पलड़ा भारी था, लेकिन सभी की निगाहे इस बात पर थीं की आयरलैंड कैसी चुनौती देता है और टीम इंडिया इंग्लैंड की परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन कर पाती है. इसके अलावा टीम इंडिया के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का भी बढ़िया मौका था जो  कप्तान विराट कोहली  की परेशानी का कारण भी रही. सीरीज के आखरी मैच के बाद विराट ने कहा कि अब उनकी मुसीबत इस बात के लिए बढ़ गई है कि वे किसे चुनें. सीरीज के दूसरे मैच के बाद विराट ने इस बात पर खुशी जताई कि वे टीम के जिस तरह की शुरुआत चाहते थे बिलकुल वैसी ही शुरुआत उन्हें मिली. खेल के सभी विभागों ने संतुलित प्रदर्शन किया. विराट ने कहा, “अब मेरा सरदर्द बढ़ ...

PICS: इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया, सफर के दौरान कुछ ऐसे की मस्ती

नई दिल्ली:  टीम इंडिया 81 दिनों के लंबे दौरे के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है.  आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे  पर रवाना होने से पहले  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली  ने कहा कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से मुश्किल से मुश्किल क्रिकेट खेलने को तैयार है. उन्होंने कहा कि हम इंग्लैंड में जीतना चाहते हैं. 3 जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के साथ डबलिन में 27 और 29 जून को दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. विराट कोहली ने माना कि इंग्लिश काउंटी सरे के साथ खेलना उनके लिए फायदे का सौदा हो सकता था, लेकिन जो हुआ उसे वह अच्छा मानते हैं. उन्होंने कहा, "जो हुआ वह मेरे लिए सबसे अच्छी चीज थी. हां मैं वहां जाकर अनुभव प्राप्त करना चाहता था. वह ऐसी जगह है जहां हमने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है. चार साल का अंतराल काफी होता है. इस दौरान आप भूल जाते हैं कि पिछली बार के हालात कैसे थे." उन्होंने कहा, "मैं उन परिस्थतियों में मुश्किल दौर चाहता था. अब हम वहां खेलने जा रहे हैं. लेकिन अब जब मैं देखता हूं तो लगता है कि अगर मैं उस समय 90 फीसदी फिट होता और उन स्...