Skip to main content

INDvsENG : विराट ने कप्तान के तौर बनाया नया कीर्तिमान, एबी डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. कप्तानी और बल्लेबाजी के नए रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे विराट के लिए ये मैच एक और कीर्तिमान लेकर आया. वह कप्तान के तौर पर विश्व में सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले वह वनडे में कप्तान के तौर पर सबसे तेजी से 1000 और 2000 रन बना चुके हैं.

विराट कोहली ने वनडे में कप्तान के तौर पर 3000 रन बनाने के लिए 49 पारियां खेलीं. उन्होंने वनडे में 17 पारियों में कप्तान के तौर पर 1000 रन बनाए थे. इसी तरह 2000 रन बनाने के लिए उन्होंने 36 पारियों का इस्तेमाल किया. इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए विराट को 12 रन बनाने थे, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में जैसे ही उन्होंने 12 रन बनाए, वह सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए.

इस रेस में उन्होंने संन्यास ले चुके एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा. डिविलियर्स ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 60 पारी खेली थीं. विराट ने 49 में ये रिकॉर्ड बना दिया.

सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले कप्तान
खिलाड़ी               मैच       पारी
विराट कोहली       52         49
एबी डिविलियर्स    63         60
एमएस धोनी         80        70
सौरव गांगुली        75        74
ग्रीम स्मिथ           85         83

तीसरे मैच में विराट ने पहला झटका लगने के बाद शिखर धवन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. दोनों के बीच वनडे में 43 पारियों में 8 शतकीय साझेदारियां हो चुकी हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...