Skip to main content

Posts

Showing posts with the label implants system

जॉनसन एंड जॉनसन के हिप रिप्‍लेसमेंट में निकली घटिया सामग्री? 20 लाख मुआवजे दे : समिति

नई दिल्‍ली:  जॉनसन एं ड जॉनसन  की सहायक इकाई ने देश में 3600 घटिया हिप रिप्‍लेसमेंट सिस्‍टम बेचे थे. इसका खुलासा केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की सरकारी समिति की रिपोर्ट में हुआ है. समिति ने कंपनी के खिलाफ  सख्‍त कार्रवाई की सिफारिश  की है और जिन मरीजों के यह सिस्‍टम लगा है उन्‍हें 20-20 लाख रुपए मुआवजा दिलवाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है. समिति ने कहा है कि सरकार को कंपनी से मुआवजा दिलाने के लिए एक हाईलेवल कमेटी बनानी चाहिए. इन घटिया हिप रिप्‍लेसमेंट सिस्‍टम से मरीजों की जान खतरे में है. समिति ने कहा है कि सिस्‍टम में बेहत घटिया सामग्री का इस्‍तेमाल हुआ है. हिप ज्‍वाइंट में बॉल और सॉकेट है, जो कार्टिलेज से कवर्ड है और लुब्रिकेटिंग मेम्‍ब्रेन से ढका हुआ है तो यह सुरक्षित रहे. पूरे हिप रिप्‍लेसमेंट में सभी उपकरणों को प्रोस्‍थेटिक कंपोनेंट से बदला जाता है जबकि मेटल स्‍टेल को थाई बोन के हॉलो सेंटर में लगाया गया है. प्रोस्‍थेटिक बॉल, सॉकेट और कार्टिलेज मजबूत प्‍लास्टिक, मेटल या सिरामिक के बने हैं. सामान्‍यत: जो हिप इम्‍प्‍लांट बाजार में मौजूद है वह मेटल ऑन पॉलीथीन, सिरेमिक ऑन पॉलीथीन...