Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Binny Bansal

बिन्नी बंसल ने फ्ल‍िपकार्ट के CEO पद से दिया इस्तीफा, लगे थे दुर्व्‍यवहार के आरोप

फ्ल‍िपकार्ट की स्थापना से लेकर अब तक बिन्नी बंसल कंपनी का मुख्य हिस्सा थे. वह कंपनी के फाउंडर मेंबर हैं. नई दिल्ली :   फ्ल‍िपकार्ट के सीईओ बिन्नी बंसल  ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. फ्ल‍िपकार्ट को खरीदने वाली कंपनी वॉलमार्ट की ओर से कहा गया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. उनका ये फैसला उस जांच के बाद आया है, जो उनके खि‍लाफ चल रही थी. उनके खि‍लाफ व्‍यक्‍ति‍गत दुर्व्‍यवहार के आरोप लगे थे. फ्ल‍िपकार्ट और वॉलमार्ट में उनके खिलाफ एक स्वतंत्र जांच हो रही है. हालांकि खुद बिन्नी बंसल इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं. कंपनी का वॉलमार्ट की ओर से अधिग्रहण किए जाने के 6 महीने बाद यह घटनाक्रम देखने को मिला है. अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने इसी साल फ्लिपकार्ट में निर्णायक हिस्सेदारी खरीदी है. फ्ल‍िपकार्ट का हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है. इस साल वॉलमार्ट ने 16 अरब डॉलर में ये सौदा किया था. कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, फ्ल‍िपकार्ट की स्थापना से लेकर अब तक बिन्नी बंसल कंपनी का मुख्य हिस्सा थे. वह कंपनी के फाउंडर मेंबर हैं. आरबीआई Vs सरकार : उर्जित पटेल ने 9 नवंबर को थी पीएम मोदी से मुलाक...

बिन्नी बंसल ने बताया क्यों दिया फ्लिपकार्ट से इस्तीफा, अभी कंपनी में बने रहेंगे भागीदार

बंसल ने 11 साल पहले खुद बनायी अपनी कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, बंसल ने स्पष्ट किया कि वह वालमार्ट के मालिकाना हक वाली इस कंपनी में बड़े शेयरधारक और निदेशक मंडल में सदस्य बने रहेंगे. बेंगलुरू :  देश की सबसे बड़ी ई -वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने कहा कि वह ‘गंभीर व्यक्तिगत कदाचार’ के आरोपों से स्तब्ध हैं. इन आरोपों पर बने घटनाक्रम के चलते बंसल ने 11 साल पहले खुद बनायी अपनी कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, बंसल ने स्पष्ट किया कि वह वालमार्ट के मालिकाना हक वाली इस कंपनी में बड़े शेयरधारक और निदेशक मंडल में सदस्य बने रहेंगे. इससे पहले मंगलवार को दिन में वालमार्ट ने एक बयान जारी कर कहा था कि बंसल ने समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट की ओर से स्वतंत्र रूप से गंभीर व्यक्तिगत कदाचार के आरोपों की जांच के बाद दिया है. बयान में यह नहीं बताया गया है कि व्यक्तिगत कदाचार के आरोप क्या हैं? लेकिन बंसल ने इन आरोपों का जोरदार खंडन किया है. अपने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में बंसल ने लि...