नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस की फाइनल तैयारी हो चुकी है. जमीन से लेकर आसमान तक अभेद सुरक्षा चक्र तैयार है. दिल्ली पुलिस ने लालकिला, भीड़ वाले बाजार, होटल, मॉल, इंडिया गेट, बस अड्डे, सब इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. हाई अलर्ट जारी करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली के बड़े बाजारों में से एक करोलबाग मार्किट में भी सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता किया गया है. सेंट्रल डिस्टिक की एडिशनल डीसीपी उर्विजा गोयल ने ज़ी न्यूज़ को बताया कि इस मार्किट में हर जगह पर मेटल डिटेक्टर गेट लगाए गए हैं. आनेजाने वाले हर शख्स की तलाशी ली जा रही है. इलाके में लगे 7 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. मार्किट एसोसिएशन से लगातार मीटिंग हो रही है और इलाके में ख़ुद एसीपी और एसएचओ निरंतर पेट्रोलिंग कर रहे हैं. करोलबाग की गफ्फार मार्किट में 2008 में ब्लास्ट हुआ था, जिसके चलते यह इलाका अति सवेंदनशील इलाकों में आता है. इसी तरह विदेशियों की पसंदीदा जगह पहाड़गंज इलाके में भी ऐसे ही सुरक्षा की जा रही है. तमाम जगहों पर आतंकियों की तलाश के पोस्टर भी लगाए गए हैं. लोगों से अपील की जा रही...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.