Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Rajasthan Police

राजस्‍थान : कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम, इंटरनेट समेत इन सेवाओं पर रहेगी रोक

जयपुर : राजस्थान पुलिस महकमे में   कॉन्स्टेबल की सबसे बडी भर्ती को लेकर डिपार्टमेंट अलर्ट मोड पर है. राजस्थान पुलिस में कॉन्‍स्‍टेबल के 13 हजार 142 पदों के लिए 14 और 15 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं और अब पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. राजस्थान के 664 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा को लेकर कोई चूक ना हो इसके लिए बड़े स्तर पर बंदोबस्त किए गए हैं. अभ्यर्थियों के लिए विशेष गाइडलाइन के साथ-साथ परीक्षा केंद्र पर जैमर और इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया गया है. राजस्थान  पुलिस द्वारा जहां एक ओर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम  किए गए हैं तो वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी खास गाइडलाइन जारी की गई है. यहां तक कि अभ्यर्थियों को कौन से और किस तरह के कपड़े पहनकर जाना है इसके बारे में भी पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है. पुलिस द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में यह साफ किया गया है कि परीक्षा में पेश होने वाला कोई भी अभ्यर्थी पूरी बाजू के कपड़े पहनकर परीक्षा सेंटर में नहीं आएगा. हा...