Skip to main content

Posts

Showing posts with the label asian games

Asian Games Live: बॉक्सर अमित के बाद ब्रिज से आया भारत के लिए रिकॉर्ड 15वां गोल्ड

ब्रिज के मेंस पेयर में भारत ने गोल्ड मेडल जीता है. 60 साल के प्रणब बर्धन और 56 साल के शिवनाथ सरकार ने भारत को रिकॉर्ड 15वां गोल्ड दिलाया. अब एशियाड में स्वर्ण जीतने के मामले में भारत ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है. भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे. इससे पहले 18वें एशियाई खेलों के14वें दिन भारत को बॉक्सर अमित पंघल ने 14वां गोल्ड मेडल दिलाया. अमित ने 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में उज्बेकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन हसनबॉय दुसामातोव को 3-2 मात दी. इसके साथ ही शनिवार को रोहतक के 22 साल के मुक्केबाज अमित ने भारत को ऐतिहासिक पदक दिलाया. भारत के खाते में अब तक 67 पदक आ चुके हैं, जो किसी एशियाड में भारत की सर्वाधिक पदक संख्या है. इससे पहले भारत ने 2010 के ग्वांग्झू एशियन गेम्स में 65 मेडल जीते थे. 18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 67 है. 15 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 8वें स्थान पर है. पदक तालिका : TOP TEN जूडोः क्वार्टर फाइनल में हारी भारतीय मिश्रित टीम जूडो...