Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हुदयदाह

यमन के हुदयदाह में संघर्ष में कम से कम 150 लोगों की मौत

सऊदी अरब नीत गठबंधन के सहयोग से सरकार समर्थक लड़ाके सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण लाल सागर स्थित शहर से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हुदयदाह :  यमन  के मुख्य बंदरगाह नगर हुदयदाह में पिछले 24 घंटों में संघर्ष के दौरान कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई. चिकित्सकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस बीच ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिक ने संघर्षविराम के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को बल देने के लिए खाड़ी देश का दौरा किया. सऊदी अरब नीत गठबंधन के सहयोग से सरकार समर्थक लड़ाके सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण लाल सागर स्थित शहर से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इस शहर की गोदी (डॉक) उन एक करोड़ 40 लाख यमन वासियों की जीवन रेखा है जो भुखमरी के कगार पर हैं. संघर्षविराम की संभावना पर पूछे जाने पर गठबंधन के एक प्रवक्ता ने रियाद में संवाददाताओं से कहा कि, “अभियान अब भी जारी है.” साथ ही उन्होंने कहा कि इसका मकसद विद्रोहियों को बातचीत की मेज तक लाना है. ये भी पढ़ें- बच्चों के लिए जीता जागता नरक है यमन: संयुक्त राष्ट्र हुदयदाह के एक निवासी ने सोमवार ...