Skip to main content

यमन के हुदयदाह में संघर्ष में कम से कम 150 लोगों की मौत


सऊदी अरब नीत गठबंधन के सहयोग से सरकार समर्थक लड़ाके सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण लाल सागर स्थित शहर से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.







हुदयदाह : यमन के मुख्य बंदरगाह नगर हुदयदाह में पिछले 24 घंटों में संघर्ष के दौरान कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई. चिकित्सकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस बीच ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिक ने संघर्षविराम के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को बल देने के लिए खाड़ी देश का दौरा किया.

सऊदी अरब नीत गठबंधन के सहयोग से सरकार समर्थक लड़ाके सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण लाल सागर स्थित शहर से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इस शहर की गोदी (डॉक) उन एक करोड़ 40 लाख यमन वासियों की जीवन रेखा है जो भुखमरी के कगार पर हैं.

संघर्षविराम की संभावना पर पूछे जाने पर गठबंधन के एक प्रवक्ता ने रियाद में संवाददाताओं से कहा कि, “अभियान अब भी जारी है.” साथ ही उन्होंने कहा कि इसका मकसद विद्रोहियों को बातचीत की मेज तक लाना है.



हुदयदाह के एक निवासी ने सोमवार शाम तक शहर के आस-पास जारी संघर्ष के कम होने की बात कही थी लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने चेताया है कि अगर बंदरगाह नष्ट होता है तो संभवत: “आपात स्थिति” पैदा हो सकती है.

उन्होंने कहा, “यह लड़ाई रुकनी ही चाहिए, एक राजनीतिक चर्चा शुरू होनी चाहिए और अगले साल बेहद बुरी स्थिति से बचने के लिए हमें बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए तैयार रहना चाहिए.”

ये भी पढ़ें- यमन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को किया बर्खास्त, लापरवाही बरतने का आरोप

सरकार समर्थक गठबंधन के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि विद्रोहियों ने बंदरगाह की ओर बढ़ने के मकसद से बड़े पैमाने पर हमला करने की योजना बनाई थी. यह बंदरगाह 2014 से विद्रोहियों के नियंत्रण में है.



Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...