Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रुपे कार्ड

RuPay कार्ड और UPI का बढ़ा रुतबा, मास्टर कार्ड और वीजा को बड़ा झटका

    नई दिल्ली:  चंद रोज पहले खबर आई थी कि पेमेंट गेटवे मास्टर कार्ड ने भारत के स्वदेशी पेमेंट नेटवर्क रुपे (RuPay) की बढ़ती लोकप्रियता और इस्तेमाल की वजह से ट्रंप सरकार से मोदी सरकार की शिकायत की है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था. इस खबर पर अमेरका और भारत सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन इसी बीच, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि स्वदेशी रुपे कार्ड और युनिफाइड भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) की वजह से मास्टर कार्ड और वीजा जैसी वैश्विक भुगतान गेटवे कंपनियां अपनी बाजार हिस्सेदारी गंवा रही हैं. नोटबंदी की दूसरी वर्षगांठ पर एक फेसबुक पोस्ट में जेटली ने कहा कि नोटबंदी से डिजिटल लेनदेन में बढ़ोत्तरी हुई है. जेटली ने कहा, "वीजा और मास्टर कार्ड आज भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी गंवा रही हैं. डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले कुल भुगतान में स्वदेशी तौर पर विकसित यूपीआई और रुपे कार्ड की बाजार हिस्सेदारी 65 फीसदी तक पहुंच गई है. यूपीआई को 2016 में शुरू किया गया था. इसमें वास्तविक समय में दो मोबाइल धारकों के बीच भुगतान होता है...