Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सुवरीन चावला

सुरवीन चावला ने क्यूट अंदाज में दी प्रेग्नेंसी की न्यूज, जल्द घर आएगा नन्हा मेहमान

    नई दिल्ली : कई पंजाबी फिल्मों और बॉलीवुड में भी 'हेट स्टोरी 2' और 'पार्च्ड' जैसी फिल्मों में बोल्ड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने बेहद ही क्यूट अंदाज में अपने प्रेग्नेंट होने की न्यूज फैन्स के साथ शेयर की. आपको बता दें, सुरवीन आखिरी बार सेक्रेड गेम्स में नजर आईं थी. इस सीरिज में भले ही उनका किरदार कुछ मिनटों का था लेकिन उनके किरदार से ही सीरिज के बहुत से तार जुड़े हुए थे. हालांकि, फिलहाल हम आपको बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद क्यूट अंदाज में अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी साझा की है. दरअसल, सुरवीन चावला ने कुछ वक्त पहले ही अपनी शादी की जानकारी फैन्स को दी थी. जिसके बाद उनके फैन्स को झटका भी लगा था क्योंकि सुवरीन की शादी की जानकारी किसी को भी नहीं थी. सुवरीन ने पोस्ट को शेयर करते हुए कहा, वह गर्भवती हैं और अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही हैं. अपनी गर्भवती होने का खुलासा करते हुए अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर जारी एक संदेश में लिखा, "जीवन में जब जो घटना होता है, वह तब घटित है. अब यह इस पल में हो रहा है. हमारे खुशहाल जीवन में ...