राष्ट्रपति सिरिसेना ने 26 अक्टूबर को अचानक प्रधानमंत्री पद से विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया था और उनकी जगह महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था. कोलंबो: रानिल विक्मसिंघे को अचानक प्रधानमंत्री पद से हटाने और महिंदा राजपक्षे को उनकी जगह नियुक्त करने वाले श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना अपदस्थ प्रधानमंत्री के साथ अपने असफल राजनीतिक रिश्ते पर किताब लिखेंगे. राष्ट्रपति सिरिसेना ने 26 अक्टूबर को अचानक प्रधानमंत्री पद से विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया था और उनकी जगह महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था, जिससे देश में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया था. सिरिसेना ने शु्क्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने इस फैसले का बचाव किया और कहा कि इस किताब का शीर्षक ‘‘माय अन्सक्सेस्फुल पॉलिटिकल मैरिज विद रानिल’’ होगा. विक्रमसिघे ने इस कदम के अवैध बताया और कहा कि उनके पास 225 सदस्यीय संसद में अभी भी बहुमत है. उधर सिरिसेना ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि अभी लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं. मैं उनसे कहूंगा कि मेरी किताब जारी होने तक इंतजार करें. ’’ सिरिसेना ने दावा कि...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.