रायपुर : 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए हो रहे यज्ञ में पहली आहुति कल डाली जाएगी. छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए वोटिंग होगी. 18 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में ये क्षेत्र सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित है. इसलिए यहां पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं. 18 विधानसभा क्षेत्र में 190 प्रत्याशी मुकाबले में हैं. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण 10 विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा. इनमें मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, कोंटा शामिल हैं. 8 विधानसभा में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इनमें खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट हैं. 942 मतदान कर्मी हेलीकॉप्टर से जाएंगे. इन चुनावों में 18 हजार जवानों की तैनाती की गई है. 273 बूथ पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं. सोमवार को नक्सल प्रभावित आठ जिले के मतदाता मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 190 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मे...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.