Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हरमनप्रीत कौर

जन्म के समय बना था कुछ ऐसा संयोग, अब हरमनप्रीत कौर कर रहीं 'गुड बैटिंग'

वह आठ मार्च का दिन था, जिसे दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाती है. वर्ष था 1989. पंजाब के मोगा में रहने वाले हरमंदर सिंह के घर पहली संतान आने वाली थी. उनको लगा बेटा ही होगा और वह लड़कों की बड़ी शर्ट खरीद लाए. नई दिल्ली:   महिला टीम इंडिया की  कप्तान हरमनप्रीत कौर  को कभी हॉकी की स्टिक थमाई गई थी और जिन्हें क्रिकेट का ककहरा सीखने के लिए घर से 30 किमी दूर जाना पड़ता था. बालीबॉल और बॉस्केटबाल के खिलाड़ी रहे हरमंदर सिंह भुल्लर चाहते थे कि बेटी हॉकी खिलाड़ी बने. लेकिन हरमनप्रीत को तो बस क्रिकेट खेलना था. और इसकी नींव उसी दिन पड़ गई थी जब हरमनप्रीत का जन्म हुआ था. वह आठ मार्च का दिन था, जिसे दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाती है. वर्ष था 1989. पंजाब के मोगा में रहने वाले हरमंदर सिंह के घर पहली संतान आने वाली थी. उनको लगा बेटा ही होगा और वह लड़कों की बड़ी शर्ट खरीद लाए. संयोग देखिये कि उस शर्ट पर एक बल्लेबाज का चित्र बना हुआ था जो "ड्राइव" कर रहा था. हरमनप्रीत उस शर्ट पर लिखे ‘गुड बैटिंग’ यानि ‘अच्छी बल्लेबाजी’ शब्दों को अब पूरी तरह से चरितार्थ करके द...

हरमनप्रीत कौर को फैन ने बताया 'रोहित शर्मा' तो आकाश चोपड़ा ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

    नई दिल्ली :  महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज शानदार शतक के साथ किया. हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड शतक के दम पर प्रोविडेंस स्टेडियम में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 34 रनों से शिकस्त दी. इस मुकाबले में 29 वर्षीय हरमनप्रीत ने महज 51 गेंदों पर 103 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए. वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया. हरमनप्रीत कौर की इस शानदार पारी के दम पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं और जैसा हमेशा होता है, वैसा ही एक बार फिर हो रहा है. सोशल मीडिया पर फैन्स ने हरमनप्रीत कौरकी तुलना पुरुष खिलाड़ियों के साथ करनी शुरू कर दी है. एक फैन ने हरमनप्रीत कौर को महिला क्रिकेट की 'रोहित शर्मा' बताया है. इस फैन को कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक ऐसा जवाब दिया है, जो आपके दिल को छू लेगा. हरमनप्रीत कौर ने टी-20 में किया वो कारनामा जो विराट भी ...

VIDEO: पेट में था भयंकर दर्द, दौड़ने से बचने के लिए हरमनप्रीत ने जड़ दिए 8 छक्के

प्रोविडेंस (गयाना) :  पेट की मांसपेशियों में जकड़न होने पर कोई भी साधारण क्रिकेटर असहनीय दर्द से बचने के लिए ड्रेसिंग रूम लौट जाता, लेकिन महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसा नहीं किया और दौड़ने से बचने के लिए आठ छक्के जड़े डाले. कप्तान हरमनप्रीत ने 51 गेंद में नाबाद 103 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने आईसीसी विश्व टी-20 के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 रन की आसान जीत दर्ज की. हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, ''मेरी पीठ में थोड़ी तकलीफ थी. सुबह मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी, जब मैं मैदान पर आई तो थोड़ा असहज महसूस कर रही थी और पेट की मांसपेशियों में कुछ जकड़न भी थी.'' जकड़न के बाद हरमनप्रीत को विकेटों के बीच दौड़ने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने दूसरी योजना बनाई. दर्द से बचने के लिए बनाया यह प्लान उन्होंने कहा, ''जब शुरू में मैं दो रन दौड़ रही थी तो मुझे थोड़ी जकड़न महसूस हुई. फिजियो ने इसके बाद मुझे दवाई थी और स्थिति थोड़ी ठीक हुई.'' हरमनप्रीत ने कहा, ''इसके बाद मैंने सोचा कि काफी अधिक दौड़ने की जगह अगर मैं बड़े शाट खेल...

महिला टी-20 वर्ल्डकप : हरमनप्रीत कौर का शतक, भारत ने शानदार जीत से किया आगाज

    गुयाना (वेस्टइंडीज) :  कप्तान हरमनप्रीत कौर (103) के तूफानी शतक और जेमिमाह रॉड्रिगेज (59) के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से भारत ने आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर बना लिया. भारत ने यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने एक समय 40 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए. लेकिन, इसके बाद हरमनप्रीत और रॉड्रिगेज ने चौथे विकेट के लिए 134 रन की शानदार साझेदारी कर भारतीय टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन तक पहुंचा दिया. हरमनप्रीत कौर का यह पहला टी-20 शतक है. उनके अलावा रॉड्रिगेज ने 45 गेंदों पर सात चौके लगाए. जेमिमाह रॉड्रिगेज  का यह चौथा अर्धशतक है. तानिया भाटिया ने नौ, स्मृति मंधाना ने दो, डायलन हेमलता ने 15 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद दो रन का योगदान दिया. टी-20 में शतक बनाने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. 29 साल की हरमनप...