Skip to main content

जन्म के समय बना था कुछ ऐसा संयोग, अब हरमनप्रीत कौर कर रहीं 'गुड बैटिंग'

वह आठ मार्च का दिन था, जिसे दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाती है. वर्ष था 1989. पंजाब के मोगा में रहने वाले हरमंदर सिंह के घर पहली संतान आने वाली थी. उनको लगा बेटा ही होगा और वह लड़कों की बड़ी शर्ट खरीद लाए.


नई दिल्ली:  महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को कभी हॉकी की स्टिक थमाई गई थी और जिन्हें क्रिकेट का ककहरा सीखने के लिए घर से 30 किमी दूर जाना पड़ता था. बालीबॉल और बॉस्केटबाल के खिलाड़ी रहे हरमंदर सिंह भुल्लर चाहते थे कि बेटी हॉकी खिलाड़ी बने. लेकिन हरमनप्रीत को तो बस क्रिकेट खेलना था. और इसकी नींव उसी दिन पड़ गई थी जब हरमनप्रीत का जन्म हुआ था.

वह आठ मार्च का दिन था, जिसे दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाती है. वर्ष था 1989. पंजाब के मोगा में रहने वाले हरमंदर सिंह के घर पहली संतान आने वाली थी. उनको लगा बेटा ही होगा और वह लड़कों की बड़ी शर्ट खरीद लाए. संयोग देखिये कि उस शर्ट पर एक बल्लेबाज का चित्र बना हुआ था जो "ड्राइव" कर रहा था. हरमनप्रीत उस शर्ट पर लिखे ‘गुड बैटिंग’ यानि ‘अच्छी बल्लेबाजी’ शब्दों को अब पूरी तरह से चरितार्थ करके दुनिया भर में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा रही है.

उन्हें बचपन से केवल सहवाग को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद था. सहवाग की तरह उनका भी मूलमंत्र है ‘गेंद देखो और हिट करो’ लेकिन 2016 में जब उन्होंने अजिंक्य रहाणे को नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए देखा तो तब लगा कि ‘बल्लेबाजी के लिए धैर्य’ भी जरूरी है.





अपने विस्फोटक तेवरों के कारण ही वह ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग और इंग्लैंड की किया सुपर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी. अब वह भारत की टी-20 टीम की कप्तान हैं और यही आक्रामकता उसकी कप्तानी में दिखती है.

पूर्व क्रिकेटर और अब सीओए सदस्य डायना एडुल्जी की पहल और सचिन तेंदुलकर की सिफारिश पर रेलवे में नौकरी पाने वाली हरमनप्रीत का पिछले दो वर्षों के दौरान विवादों से भी वास्ता पड़ा. महिला टीम के कोच तुषार अरोठे ने पद से हटाए जाने के बाद हरमनप्रीत पर निशाना साधा और पंजाब पुलिस में नौकरी मिलने पर उनकी डिग्री को जाली बताया गया ,लेकिन यह 29 वर्षीय क्रिकेटर सीख गई है कि मैदान से इतर की चीजें उसका ध्यान भंग नहीं कर सकती हैं.








Embedded video







बता दें कि कप्तान हरमनप्रीत ने 51 गेंद में नाबाद 103 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने आईसीसी विश्व टी-20 के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 रन की आसान जीत दर्ज की. अपनी इस पारी में उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए. वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया.



 

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...