नई दिल्ली : यात्री सुविधाओं पर लगातार काम कर रही भारतीय रेलवे ने अब पैसेंजर की सुविधाओं के लिए कुछ और कदम उठाए हैं. अब साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) ने एसी कोच के किराये में कमी की है. यह कमी पांच एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट के दाम में की गई है. जिन ट्रेनों के किराये में कमी हुई है ये बेंगलुरु, गदग और मैसूर से चलती हैं. रेलवे की तरफ से किराये में यह कमी ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को एसी कोच या चेयर कार में यात्रा करने को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है. एसी कोच में यात्रियों की संख्या तेजी से घट रही आपको बता दें कि पिछले दिनों कैग की रिपोर्ट में बताया गया कि रेलवे की किराया नीति में कमी के कारण एसी कोच में यात्रियों की संख्या तेजी से घट रही है. आईएएनएस के अनुसार एसी कोच के किराये में कटौती डायनामिक फेयर फिक्सिंग और मांग-उपलब्धता के आधार पर की गई है. रेलवे बोर्ड ने अन्य जोनल रेलवे को दक्षिण पश्चिम रेलवे के कदम का अनुसरण करने के लिए कहा है. इसके पीछे रेलवे बोर्ड का मकसद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ाना है. 235 रुपये तक की कमी गौरतलब है कि पिछले दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें फर्स...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.