Skip to main content

Posts

Showing posts with the label PV Sindhu

Asian Games 2018 : एक बार फिर गोल्ड से चूकीं पीवी सिंधु, सिल्वर जीतकर भी रच दिया इतिहास

नई दिल्ली:   भारत की अग्रणी महिला  बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु  को 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार (28 अगस्त) को महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में हार मिली और इस कारण उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा. हालांकि, इस रजत पदक के साथ सिंधु ने नया इतिहास कायम किया है. वह एशियाई खेलों में बैडमिंटन की किसी भी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं. वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु को फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की दिग्गज और वर्ल्ड नम्बर-1 ताइ जु यिंग ने सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात दी. भारत की स्टार महिला शटलर  पीवी सिंधु  18वें एशियाई खेलों में ऐतिहासिक मुकाबले एक बार फिर गोल्ड से चूक गई हैं. महिला बैडमिंटन सिंगल्स के फाइनल में उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर 1 ताई जू यिंग से था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> SAIMedia  ✔ @Media_SAI What a performance by our star shuttler & # TOPSAthlete @ Pvsindhu1 as she won a SILVER medal in the women’s sin...

Asian Games 2018 : सिंधु फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं, अब वर्ल्ड नंबर-1 से मुकाबला

जकार्ता:  भारत की नंबर एक शटलर पीवी सिंधु ने 18वें एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने सोमवार को महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 15-21, 21-10 से हराया. वे एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. अब फाइनल में उनका मुकाबला दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइवान की ताई जू यिंग से होगा. पीवी सिंधु की वर्ल्ड रैंकिंग 3 है. जापान की यामागुची वर्ल्ड नंबर-2 हैं. उम्मीद के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई. 65 मिनट तक चले इस मुकाबले का पहला गेम 23 साल की सिंधु ने जीता. अगला गेम जापानी खिलाड़ी के नाम रहा. मुकाबला कांटे का चल रहा था. लेकिन सिंधु ने तीसरे गेम यामागुची को कोई मौका नहीं दिया और 21-10 से गेम और मैच खत्म कर दिया. यह दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवां मुकाबला था. सिंधु ने इनमें से 5 मैच जीते हैं. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> SAIMedia  ✔ @Media_SAI A tough game & a brilliant win! That’s how our 23yr...