मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जीवन का सबसे कठिन चुनाव बनता जा रहा है. 2003 की जिस विधानसभा में वे मुख्यमंत्री बने, कांग्रेस को उखाड़ने वाला वह चुनाव उमा भारती के नेतृत्व में बीजेपी ने जीता था. उस समय सत्ता की कुर्सी उमा और बाबूलाल गौर से होते हुए किस्मत के धनी शिवराज तक आई थी. उस समय शिवराज इस तरह मुख्यमंत्री बने थे कि लगता था वह किसी की कठपुतली होंगे. उनका नरम व्यक्तित्व, दुबली-पतली काया, सादे सूती कपड़े और देहाती बोली उन्हें इस तरह पेश करती थी जैसे वे अस्थायी तौर पर बनाए गए मुख्यमंत्री हों. लेकिन शिवराज ने दिखाया कि प्रदेश में स्थापति राजनैतिक प्रभु वर्ग को भले ही उनके ये लक्षण कमजोरी लगते हों, लेकिन असल में उनकी यही छवि उन्हें गुदड़ी का लाल बनाएगी. उनकी आम आदमी वाली सूरत मध्य प्रदेश की जनता को जम गई और वह वहां की सत्ता में जम गए. कांग्रेस नेता को पार्टी ने नहीं दिया टिकट तो सिंधिया की प्रतिमा के सामने पी लिया जहर 2008 का चुनाव शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे वक्त में जीता जब पड़ोसी राजस्थान भाजपा के हाथ से निकल गया. यही नहीं पूरे देश में कांग्रेस बढ़त ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.