भिंड में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सेना के एक जवान का इलाज करने के बदले सेना को सोलह करोड़ का बिल भेज दिया है. भोपाल: अगर आप अपने सिर की चोट का इलाज करवाने जाएंगे तो हो सकता है कि कुछ सौ या कुछ हजार रुपये में आपकी चोट का इलाज हो जाए. जख्म अगर गहरा है तो भी लाख रुपये में आप दुरुस्त हो जाएंगे, लेकिन अगर सिर की चोट के लिए डॉक्टर आपको करोड़ों रुपये का बिल थमा दे तो भला आप इसे क्या कहेंगे. जी हां, ऐसा ही एक मामला भिंड में सामने आया है. यहां एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सेना के एक जवान का इलाज करने के बदले सेना को सोलह करोड़ का बिल भेज दिया है. खास बात ये है कि सिर की चोट का इलाज करवाने वाला सेना का जवान कोई और नहीं बल्कि इसी आयुर्वेदिक डॉक्टर का अपना बेटा है. प्रदेश के रौन कस्बे का ये डॉक्टर अचानक सुर्खियों में आ गया, क्योंकि इस अस्पताल की तरफ से सेना के मुख्यालय पर सोलह करोड़ का मेडिकल बिल क्लेम के लिए भेजा गया है. दरअसल रौन थाना इलाके में संचालित इस आयुष अस्पताल के मालिक डॉ. आई एस राजावत का बेटा सौरभ राजावत भारतीय सेना की 19 मैकेनिकल इंफैक्ट्री में पदस्थ है. साल 2013 में ड्यूटी के दौरान सौर...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.