Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Rohit Sharma

विराट की तरह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं रोहित शर्मा, एक में पीछे तो एक में आगे

टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के साथ ही रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं जिसमें किसी में विराट के करीब तो किसी रिकॉर्ड में विराट से काफी आगे हैं. चेन्नई:   भारत और वेस्टइंडीज  के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान   रोहित शर्मा  ने कई रिकॉर्ड बनाए. इस सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा केवल एक चौका लगाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन यहां भी वे एक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए. इसके आलावा बतौर कप्तान भी उनके नाम कुछ रिकॉर्ड आए. इस सीरीज में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप की. वेस्टइंडीज ने चेन्नई में हुए आखिरी टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जब रोहित शर्मा शिखर धवन के साथ क्रीज पर उतरे तब उनका दिन नहीं था, वे केवल 4 रन बनाकर, कीमो पॉल की गेंद पर कार्लोस ब्रैथवेट को कैच देकर आउट हो गए. टी20 में 200 चौके का रिकॉर्ड मैच में रोहित का बल्ला भले ही न चला हो, लेकिन एक ही चौके से उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपन...

हरमनप्रीत कौर को फैन ने बताया 'रोहित शर्मा' तो आकाश चोपड़ा ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

    नई दिल्ली :  महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज शानदार शतक के साथ किया. हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड शतक के दम पर प्रोविडेंस स्टेडियम में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 34 रनों से शिकस्त दी. इस मुकाबले में 29 वर्षीय हरमनप्रीत ने महज 51 गेंदों पर 103 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए. वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया. हरमनप्रीत कौर की इस शानदार पारी के दम पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं और जैसा हमेशा होता है, वैसा ही एक बार फिर हो रहा है. सोशल मीडिया पर फैन्स ने हरमनप्रीत कौरकी तुलना पुरुष खिलाड़ियों के साथ करनी शुरू कर दी है. एक फैन ने हरमनप्रीत कौर को महिला क्रिकेट की 'रोहित शर्मा' बताया है. इस फैन को कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक ऐसा जवाब दिया है, जो आपके दिल को छू लेगा. हरमनप्रीत कौर ने टी-20 में किया वो कारनामा जो विराट भी ...

VIDEO: टीम इंडिया ने सीरीज जीत को किया सेलिब्रेट, रोहत ने काटा केक, धोनी ने की यह शरारत

तिरुवनंतपुरम:  वे स्टइंडीज के खिलाफ  वनडे सीरीज जीतकर  टीम इंडिया  ने  भारत में लगातार छठी बार वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया. इस जीत में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज की ओर से दूसरे और तीसरे वनडे में कड़ी टक्कर मिली, लेकिन चौथे और पांचवे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और 3-1 से सीरीज अपने नाम करने कर ली. इस जीत से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री काफी खुश और संतुष्ट नजर आए. जीत के बाद होटल पहुंचने पर टीम इंडिया का स्वागत हुआ और टीम ने केक काटकर अपनी जीत को सेलिब्रेट किया. मैच खत्म होने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी हुई जिसमें टीम इंडिया की 9 विकेट की जीत पर वेस्टइंडीज को केवल 104 रन पर समेटने अहम भूमिका निभाने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. जडेजा ने इस मैच में चार विकेट चटकाए थे. वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. विराट ने सीरीज में तीन शतक लगाए. प्रजेंटेशन के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची तब होटल स्टाफ ने कप्तान कोहली को बुके देकर टीम का स्वागत किया. इसके बाद टीम इंडिया ने केक काट कर अपनी जीत सेलिब्रेट की. ध...