Skip to main content

विराट की तरह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं रोहित शर्मा, एक में पीछे तो एक में आगे

टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के साथ ही रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं जिसमें किसी में विराट के करीब तो किसी रिकॉर्ड में विराट से काफी आगे हैं.











वेस्टइंडीज ने चेन्नई में हुए आखिरी टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जब रोहित शर्मा शिखर धवन के साथ क्रीज पर उतरे तब उनका दिन नहीं था, वे केवल 4 रन बनाकर, कीमो पॉल की गेंद पर कार्लोस ब्रैथवेट को कैच देकर आउट हो गए.

टी20 में 200 चौके का रिकॉर्ड
मैच में रोहित का बल्ला भले ही न चला हो, लेकिन एक ही चौके से उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनका एकमात्र चौका उनके टी20 करियर का 200वां चौका था और इसके साथ वे एक खास क्लब में जुड़ गए. रोहित टी20 इंटरनेशनल में 200 चौके लगाने वाले चौथे बल्लेबाज है. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके  श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं जिनके नाम 223 चौके हैं. इसके बाद पाकिस्तान के मोहम्मद शहजाद का नंबर है जिन्होंने 218 चौके लगाए हैं. तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने 214 चौके लगाए हैं. चौथे नंबर पर रोहित अकेले नहीं हैं. उनके साथ न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं.  पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड के ही ब्रैंडन मैकुलम 199 चौके के साथ हैं.



बतौर कप्तान 11वीं जीत 
बतौर कप्तान रोहित शर्मा का 12 टी-20 मैचों में यह 11वीं जीत है और ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. रोहित ने बतौर कप्तान एकमात्र टी20 मैच इसी साल मार्च में निदहास ट्रॉफी के दौरान श्रीलंका से गंवाया था जिसमें टीम इंडिया की 5 विकेट से हार हुई थी. इस मैच में रोहित शून्य पर आउट हुए थे.

सीरीज में ही बनाया सर्वाधिक टी20 शतकों का रिकॉर्ड
रहित शर्मा ने इस सीरीज के दूसरे मैच में शानदार शतक लगाया जिसके साथ ही वे टी20 इंटरनेशनल में चार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. रोहित के रिकॉर्ड के साथ ही तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी ही हैं. वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदलुकर के नाम है.

2018 कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा रन में चौथे स्थान पर
रोहित के नाम इस कैलेंडर इयर में अब तक 560 रन हो चुके हैं. वे अभी केवल पाकिस्तान के फखर जमां, शिखर धवन और पाकिस्तान के बाबर आजम से पीछे हैं. फखर जमां ने अभी तक इस साल 576 रन बनाए है, उसके बाद धवन के नाम इस साल 572 रन हैं जबिक बाबर आजम 563 रन बना चुके हैं. एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है जो उन्होंने साल 2016 में बनाया था.

इस सीरीज में क्लीन स्वीप से अब टीम इंडिया के नाम तीन टी20 क्लीन स्वीप हो गए हैं. और अब टीम इंडिया टी-20 में 3-0 से सर्वाधिक बार क्लीन स्वीप करने वाली अफगानिस्तान के साथ संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन गई है. दोनों टीमें अब तक तीन-तीन बार 3-0 से क्लीन स्वीप कर चुकी है. इस मामले में पाकिस्तान सर्वाधिक पांच बार 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम है.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...